बलौदाबाजार। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे राज्य सहित जिलों में 27 जून से 24 जुलाई तक जनसँख्या नियंत्रण पखवाडा मनाया जायेगा। जिसके अंतर्गत विविध प्रकार की गतिविधियाँ जिले में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा की जायेंगी। इसके तहत स्थायी गर्भ निरोध कार्यक्रम के अंतर्गत पुरुष एवं महिला नसबंदी का आयोजन 11,16,18, 23 एवं 25 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन,कसडोल में 14,15 ,22 एवं 23 जुलाई को सिमगा में एवं 14,17, 21, 24 जुलाई को पलारी में और 11 से लेकर 24 जुलाई को सिविल अस्पताल भाटापारा शहर में किया जायेगा। इस संबध में अधिक जानकारी हेतु हितग्राही अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों पर संपर्क कर सकतें है। इसी तरह जिला अस्पताल में प्रतिदिन 5 हितग्राहियों को यह सेवा पखवाड़े के तहत दी जाएगी जिसका पूर्व से पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।पखवाड़े के संबंध में जिला मुख्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि 11 वर्षो से भारत सरकार द्वारा विश्व जनसँख्या दिवस का आयोजन किया जाता रहा है। वर्तमान समय में कोविड महामारी का प्रभाव है। जिसको ध्यान में रखते हुए माता एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए इस वर्ष गतिविधियां की जा रही है। इसके तहत यह आयोजन दो चरणों में होगा। पहला चरण 27 जून से 10 जुलाई तक जनसँख्या दंपत्ति सम्पर्क पखवाड़ा मनाया जायेगा जिसके तहत परिवार नियोजन के महत्त्व के बारे में कई जागरूकता कार्यक्रम जैसे मोबाइल मीडिया,वैन, के साथ-साथ स्वास्थ्य कार्यकर्ता गांवों में प्रचार- प्रसार करेंगे। इसी तरह दूसरा चरण 11 से 24 जुलाई तक जनसँख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत पूरे पखवाड़े में परिवार नियोजन सेवा प्रदान करने पर केन्द्रित रहेगा। परिवार नियोजन सेवा अंतर्गत गर्भ निरोधकों के अस्थायीऔर स्थायी दोनों ही साधनों की उपलब्धता हितग्राहियों को प्रदान की जाएगी I अस्थायी सुविधा हेतु सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में कंडोम बॉक्स की रिफिलिंग, ओसीपी के अतिरिक्त पैकेट हितग्राही वितरण शामिल है।इसके साथ ही आईयूसीडी की व्यवस्था शामिल है।जनसँख्या नियंत्रण पखवाड़ा में ब्लॉक स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुरुष एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता को अलग- अलग प्रथम एवं द्वितीय स्थान के आधार पर क्रमशः दो एवं एक हज़ार की राशि प्रोत्साहन सस्वरूप प्रदान की जाएगी। इस पूरे कार्यक्रम में कोविड के प्रोटोकोल का ध्यान रखा जायेगा साथ ही ग्राम एवं शहरों में प्रचार–प्रसार के माध्यम से लोगों को सुविधा का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया जायेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...
By User 6 /
June 3, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...
By User 6 /
June 3, 2026 /
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...
By User 6 /
June 4, 2026 /
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर, 01 जून 2026।कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ देशभर में मिसाल बन गया है। जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के...
By User 6 /
June 6, 2026 /
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...