रायपुर। राज्य में कोरोना मरीज़ों में लगातार वृद्धि होती चली जा रही है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने डेली मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग ने आज के कोरोना मरीज़ों स्थिति की जानकारी देते हुए बताया की प्रदेश में आज कुल 197 नए मरीज़ मिले हैं। वहीँ ठीक हो कर घर जाने वालों की संख्या 127 है।
इन जिलों से मिले इतने मरीज – रायपुर से 57, बिलासपुर से 32 , राजनांदगाव से 23 , दुर्ग से 17 , कबीरधाम से 16 , सरगुजा से 14 , जांजगीर चंपा से 12 , बेमेतरा से 9 ,जशपुर से 5 , कोरबा से 4 , रायगढ़ और बलौदाबाजार से 3 – 3 , बलरामपुर व अन्य जिले से 1 – 1 मरीज मिले है। इन्हे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।
वही जांजगीर – चांपा निवासी 66 वर्षीय कोरोना पीड़ित की इलाज के दौरान भीमराव आम्बेडकर अस्पताल में मृत्यु हो गई।अब मृतकों की संख्या कुल 21 हो गई है।
रायपुर में कांग्रेसी नेता हुए संक्रमित
आज कांग्रेसी नेता नितिन भंसाली को भी कोरोना संक्रमित आने की खबर है । जिससे राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया है । साथ पत्रकार जो आज कोंग्रेस भवन में आयोजित बैठक को कवर करने गए थे उन्हें भी क्वारंटाइन होना पड़ सकता है। भंसाली ने अपने ट्विटर से उनके संपर्क में आये लोगो से अपील की है कि वे अपना टेस्ट करवाए। साथ ही ईश्वर से सभी की सुरक्षा की कामना की है।
छत्तीसगढ़ में अब कुल एक्टिव कोरोना संक्रमित की संख्या 1282 है। प्रदेश में अब तक 3451 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। प्रदेश में अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 4754 तक पहुँच गई है।
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...