Google Analytics Meta Pixel Covid19 अप्डेट्स: अभी तक 9086 सक्रिय ,रायपुर से 132 और 2 की मौत - Ekhabri.com

Covid19 अप्डेट्स: अभी तक 9086 सक्रिय ,रायपुर से 132 और 2 की मौत

रायपुर। भारत में वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 35 राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश प्रभावित है, जिनमें कुल 1638870 प्रकरणों की पुष्टि हो चुकी है और कुल 35747 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।

छत्तीसगढ़ राज्य  में  अब तक कोरोना वायरस के कुल 316127 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर सेंपल जांच किया गया है, अभी तक 9086 धनात्मक मरीजों की पहचान की गई, जिनमें अब तक कुल 6230 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए तथा 2803 मरीज सक्रिय है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 230 नए मामले सामने आए हैं और 309 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 2 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में आज रायपुर से 132, कोण्डागांव से 23,दुर्ग से 19, राजनांदगांव से 17, महासमुंद से 09, कोरबा से 06, बलरामपुर,बस्तर व बलौदाबाजार से 04-04,बिलासपुर से 03,जांजगीर से 02,दंतेवाड़ा, सरगुजा, सूरजपुर,जशपुर, कांकेर,गरियाबंद व अन्य राज्य से 01-01 नए मामले सामने आए हैं।


दाबनाई, रिस्तीगुड़ा गरियाबंद निवासी 59 वर्षीय पुरूष का गंभीर (गेस्पिंग) दशा में, बुखार,कमजोरी की तकलीफ के साथ दिनांक 30.07.2020 का दोपहर में निजी अस्पताल रायपुर में उपचार हेतु भर्ती किया गया था, जांच में मरीज के लीवर एवं किडनी को भी प्रभावित पाया गया, मरीज का कोविड एन्टीजन टेस्ट पाॅजीटिव पाया गया था, दिनांक 31.07.2020 को मरीज की मृत्यु सेप्सिस सेप्टिक शाॅक हिपेटोपेथी, मल्टी आर्गन फेल्योर की वजह से
हो गई।

Read Also  अवसाद को तेजी से कम करती है केटामाइन थेरेपी

ईदगाहभांठा रायपुर निवासी 44 वर्षीय पुरूष तेज श्वास चलने की वजह से 22.07.2020 को एम्स, रायपुर में भर्ती किए गए थे, इन्हें दोंनो फेफड़ों में न्यूमोनिया था, कालांतर में इन्हें कोविड पाॅजीटिव पाया गया था, इनकी एक्यूट रीनल फेल्योर की दशा में इनकी
दिनांक 31.07.2020 को 03ः45 AM पर मृत्यु हो गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *