Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि  : आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। नौकरी पेशा जातकों को आज अपने कार्य क्षेत्र में कुछ अत्यंत कार्यभार मिल सकता है, जिससे वह अपने परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे और परिवार के सदस्य आपसे कुछ नाराजगी जता सकते हैं। सायंकाल के समय आपको कुछ तनाव महसूस हो सकता है, जिसका कारण घर परिवार की कोई छोटी मोटी टेंशन होगी। आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए कुछ चुनौती भरा रहेगा। आज आप अपने आवश्यक कार्य को समय से कर पाएंगे अन्यथा बाकी बचे हुए कार्य को आगे के लिए टाल सकते हैं।

वृष राशि  : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। राजनीतिक क्षेत्र में जुड़े जातकों के प्रतिद्वंदी आज उनसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे, जिसके लिए उनको अधिक मेहनत की आवश्यकता है। आज आपको अपने जीवनसाथी व परिवार के सदस्यों के लिए कुछ समय निकालना होगा। संतान के भविष्य से संबंधित परियोजनाओं पर आज आप निवेश कर सकते हैं। साझेदारी में यदि कोई व्यापार करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए आज दिन बिल्कुल उत्तम नहीं है।

मिथुन राशि  : आज का दिन आपके लिए अत्यन्त लाभकारी रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपने यदि कुछ समय पहले कुछ योजनाओं को बनाया है, तो वह आज से आपको लाभ देना शुरू कर देंगी। कड़ी मेहनत के बाद आपके व्यापार की जटिलताएं समाप्त होंगी, लेकिन अति उत्साह और जोश से आपका कार्य बिगड़ सकता है। प्रेम जीवन में समय ना दे पाने के कारण कुछ तनाव हो सकता है और आपका साथी आपसे नाराज हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो उन्हें मनाने की आज पूरी कोशिश करें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कर्क राशि  : आज का दिन आपके लिए सामाजिक व धार्मिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज आप अपनी संतान के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए किसी व्यक्ति वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय से संबंधित कई अनुभव आज आपको प्राप्त होंगे और इससे जुड़े जातकों के विभिन्न क्षेत्रों में साख भी रहेगी। आज आप अपने घर के लंबे समय से अधूरे पड़े कार्यो को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि  : आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी जनक रह सकता है। आज आपको अपनी नौकरी और व्यापार में अपने शत्रुओं से सतर्क रहना होगा क्योंकि वह आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकते है। व्यापार में यदि आज आर्थिक लेनदेन करना पड़े, तो भी सोच विचार कर करें। आज आपको अपने पारिवारिक खर्चों को भी नियंत्रण में रखना होगा, नहीं तो यह आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ कर रख सकते हैं। आज आपको अपनी आय के अनुसार ही व्यय करना होगा, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि  : आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा कर सकते हैं। भाई बहनों के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। जीवन साथी को आज कोई उपहार भेट कर सकते हैं, जिससे आपका मान सम्मान और बढ़ेगा। यदि आज आपको अपने घर व व्यापार के लिए कोई निर्णय लेना पड़े, तो धैर्य और संयम से ले, नहीं तो यह निर्णय आपको परेशानी भी दे सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा करने में व्यतीत करेंगे।

तुला राशि  : आज का दिन आप अपना परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने धार्मिक व सामाजिक कार्य से अपनी ख्याति से चारो ओर झंडे लहराएंगे। आज आपको रचनात्मक कार्य करने का भी मौका मिलेगा, जिससे आपके अंदर छिपी हुई प्रतिभा बाहर निकलेगी और आप उसमें कामयाबी अवश्य होंगे। आज आपके व्यापार व घर के कुछ अज्ञात शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने के लिए आप की गुप्त बातें जानने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको उनसे गुप्तता बनाए रखनी होगी। सायंकाल के समय आज आपके परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रह सकता है।

Read Also  सूर्य उपासना से जुड़ी ये बाते क्या आप जानते हैं

वृश्चिक राशि  : आज रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे, जिससे वह अपने भविष्य को संवारने के सपने आसानी से देख पाएंगे। रोजगार की दिशा में कार्यरत उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको अपने कारोबार में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती हैं, जिससे आप अपनी नई योजनाओं को आगे बढ़ा पाएंगे। आज आपको अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आना पड़ सकता है, जिसमें कुछ धन भी गया होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपका कोई वाद-विवाद पनप सकता है।

धनु राशि  : आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी और यदि ऑफिस व व्यवसाय में किसी से भी तनाव चल रहा है, तो उससे भी आज आपको मुक्ति मिलेगी। आज आपके चारों ओर का वातावरण आपको शांतिपूर्ण महसूस होगा। व्यापार में भी आज आपको धन लाभ अवश्य होगा और आप अपने शत्रु पर विजय प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। यदि आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम विवाह में सम्मिलित हो सकते हैं।

मकर राशि  : आज का दिन आपके व्यापार की स्थितियों में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। आपका काफी लंबे समय से बंद पड़ा हुआ माला बिकना शुरू होगा, जिसमें आपको लाभ अवश्य होगा। यदि आप नौकरी करते हैं और पार्ट टाइम काम करने का सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज आप समय निकालने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में यदि आज किसी से कोई होती है, तो उसमें आपको सतर्क रहना होगा क्योंकि आपके शत्रु आपकी छवि खराब करने के लिए ऐसा काम कर सकते हैं। दांपत्य संबंधों में पूर्ण सहयोग और विश्वास का आज आप अनुभव करेंगे। किसी उच्च अधिकारी की कृपा से आपका जमीन जायदाद से संबंधित विवाद का समाधान होगा।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि  : आज का दिन आप को अकस्मात धन लाभ प्राप्त होता दिख रहा है, जिससे आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी और आपने अपने परिवार के सभी सदस्यों को महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी वृद्ध महिला का साथ मिलने से पदोन्नति हो सकती है। भाइयों से आज किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है, इसलिए यदि कोई विवाद होता है, तो इसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

मीन राशि  : आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभकारी दिख रहा है। आज आप अपनी संतान के विवाह से संबंधित कोई फैसला परिवार के बुजुर्ग सदस्य की सलाह से लेंगे, जिससे संतान के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी और परिवार के सदस्यों में प्रशंसा रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको प्राप्त होता दिख रहा है। आज आपके व्यापार में आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे, जिनसे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्य क्षेत्र में भी आज आपके जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

CG Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, हरियाणा-कर्नाटक से जुड़े साइबर गैंग का बड़ा खुलासा

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

देखें Live: नेक्स्ट जेन डायल 112 लॉन्च, पूरे प्रदेश में मिलेगी त्वरित सहायता

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

ड्राइवर से दुर्व्यवहार का आडियो वायरल होने के बाद इस अधिकारी का हुआ निलंबन

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...

कुम्हारी हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर विस्फोट के कारण एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। इस...

पीएलएफएस 2025: छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत से कम

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे (पीएलएफएस) 2025 के आंकड़ों में छत्तीसगढ़ की तस्वीर सकारात्मक रूप में सामने आई है। सर्वे के अनुसार प्रदेश की बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत...

महासमुंद में बोर्ड परीक्षा का वीडियो वायरल, पांच कर्मचारी सस्पेंड

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। भंवरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परीक्षा केंद्र में गंभीर लापरवाही सामने आने...