Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए परेशानी लेकर आ सकता है। जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। परिवार में भी आज किसी महिला के कारण तनाव हो सकता है, इसलिए किसी भी बहस बाजी में पड़ने से बचना होगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। संतान को किसी नौकरी को दिलवाने में आप व्यस्त रहेंगे। सायंकाल के समय आप अपनी बुद्धि व विवेक से जिस भी निर्णय को फाइनल करेंगे, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने किसी सगे संबंधी से धोखा मिल सकता है, इसलिए आज किसी पर भी भरोसा करने से पहले सोच विचार अवश्य करें। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का साथ मिलेगा, जिसके कारण शिक्षा में आ रही परेशानियों को दूर करने मे सफल रहेंगे।

वृष राशि : आज के दिन आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन उसके लिए आपको संयम बरतने की आवश्यकता होगी, इसलिए आज आपको जल्दबाजी में किसी भी कार्य अथवा निर्णय को लेने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। पारिवारिक प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी। व्यवसाय कर रहे लोग यदि आज अपनी व्यवसाय की कुछ नई योजनाओं को लागू करेंगे, तो वह उनसे अत्यधिक लाभ कमा पाएंगे। सायंकाल का समय आज आप कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बनाएंगे, लेकिन स्वास्थ्य में गिरावट के कारण वह पूरा नहीं हो सकेगा। आज आपका अपनी माताजी से कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है।

मिथुन राशि : आज के दिन आपको किसी भी वाद-विवाद में पडने से बचना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आपको परेशानी हो सकती है। यदि आज परिवार के सदस्यों में कोई भी आपसी वाद-विवाद हो, तो उसमें आपको चुप रहना ही बेहतर रहेगा और यदि आपको पहले से कोई रोग है और उसके कष्टों में आज वृद्धि होगी, तो उसके लिए आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा, नहीं तो भविष्य में वह किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। नौकरी कर रहे जातक आज अपने अधिकारियों के आंखों का तारा बनेंगे, जिसके कारण उनकी तरक्की होगी। जीवनसाथी से यदि कोई सलाह मशवरा करें, तो उसमें वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो वह आप दोनों में कोई वाद-विवाद करा सकती है।

कर्क राशि : आज का दिन सामाजिक कार्यक्रमों से जुडे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। रोजगार की दिशा में जो लोग लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, उनको आज कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है, जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि उनके ऊपर कोई कर्जा था, तो आज उसे भी उतारने में कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने परिजनों का भरपूर साथ मिलेगा। यदि उन्होंने अभी तक अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो आज आप मिलवा सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिसके कारण आप उनके साथ कहीं घूमने फिरने भी जा सकते हैं। आज आप अपने पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करने से प्रसन्न रहेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

राशि : सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए महत्वकांक्षा के पूर्ति का दिन रहेगा। यदि उन्होंने किसी नए कार्य को करने का मन बनाया है, तो उसमें भी वह सफलता अवश्य हासिल करेंगे  जन समर्थन में इजाफा होगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई ऐसा समाचार सुनने को मिलेगा, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। आज आपके अपने पारिवारिक लोगों से आपसी संबंधों में दरार चल रही थी वह भी आज समाप्त होगी और आपसी संबंध और बेहतर होंगे। यदि परिवार के किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रहे थी, तो आज आप उसके लिए किसी वजह से मदद मांग सकते हैं, जिसके कारण यह समस्या समाप्त होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, लेकिन उन्हें कठिन मेहनत की आवश्यकता है।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी की तरक्की देख प्रसन्न रहेंगे, जिसके कारण आप उनके लिए कोई उपहार दे सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आज प्रगति होगी। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आज आप अपनी संतान के बढ़ते हुए खर्चों से परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपका मन दुखी रहेगा। आपको उनके खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो उनकी यह आदत भविष्य में आपको परेशानी परेशानी दे सकते हैं। सायंकाल के समय आज अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे, जिनसे आप अपने मन की कुछ बातें भी साझा करेंगे और अपनी समस्याओं का हल ढूंढने में भी सफल रहेंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपकी अपने किसी ऐसे प्रियजन से मुलाकात होगी, जिनसे आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त होगी, लेकिन उसमें आपको बातचीत करते समय इस बात का ध्यान देना होगा कि आपकी कोई बात बुरी ना लग जाए, इसलिए आज आपको बातों को तोलमोल कर बोलना ही बेहतर रहेगा। आज किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा व आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। यदि आज आप अपने घर की कुछ रुके हुए कार्य को भी पूरा करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए कुछ समय रुक ना बेहतर रहेगा।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपकी संपत्ति में इजाफा लेकर आएगा। यदि आज आप किसी संपत्ति की खरीदारी का सोच रहे हैं, तो उसमें आपको उसमें चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा, नहीं तो आपके साथ कोई बहुत बड़ा धोखा हो सकता है। यदि आपका कोई सरकारी कार्य भी लंबे समय से लंबित पड़ा है,तो उसमें बिल्कुल भी देर नहीं करनी है, अभी वह पूरा हो सकता है। आज आपको व्यापार में किसी के मामले में हस्तक्षेप करने से बचना होगा, नहीं तो उसके लिए आपको भला बुरा सुनने को मिल सकता है। आज आप यदि किसी भी कार्य को संयम से करेंगे, तो उसमे आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे।

धनु राशि : आज के दिन आपके निर्णय लेने की क्षमता में विकास होगा। यदि आज अपने किसी घर अथवा व्यवसाय संबंधित निर्णय को लेना है, तो उसमें अपनी बुद्धि और विवेक से ही निर्णय ले। आज आपको किसी के बहकावे में आकर निर्णय लेने से बचना होगा अन्यथा बाद में आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। आज आप अपने माता पिता का आशीर्वाद लेकर जिस भी नये व्यवसाय को शुरू करेंगे, उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन किया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं, जो कि बेहतर रहेंगे। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज दिन उत्तम नहीं रहेगा, इसलिए उनको आज नए लोगों से जोड़ने से बचना होगा।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको हर मामले में जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलता दिख रहा है, इसलिए यदि आज आप संतान के भविष्य से संबंधित किसी भी फैसले लेने जा रहे हैं, तो उसमें जीवनसाथी व अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके ही ले, नहीं तो भविष्य में आपको इसके लिए खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने अधिकारियों से शाबाशी मिल सकती है, जिसके कारण नौकरी का उत्साह और बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज आप अपनी  गृह उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको धन के लिए परेशान होना पड़ सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसे पूरे उत्साह से करेंगे, जिससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी, जिसे देखकर आपके व्यापार के विरोधी भी आपसे परास्त होंगे और वह आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। आज आपको हर मामले में परिवार का सहयोग मिलता दिख रहा है। यदि आपको आज कहीं सलाह मशवरे की भी आवश्यकता हो, तो आप अपने भाई और बहनों से अवश्य करें, जिसके कारण आपका रिश्ता भी सुधरेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से किए गये प्रयासों में आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। यदि आज आप किसी से धन का लेनदेन करें, तो उस में सावधानी अवश्य बरते, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

मीन राशि : आज का दिन आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आज आपको अपनी संतान की ओर से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि उन्होंने किसी सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई किया था, तो आज वह उन्हें मिल सकती है, जिसके कारण परिवार के सभी सदस्यों में उत्साह जैसा माहौल रहेगा व परिवार में यदि लंबे समय से कोई कलह पैर पसारे हुए थी, तो वह भी आज समाप्त होगी और पारिवारिक एकता बढ़ेगी। बिजनेस कर रहे लोगों को आज किसी पर भी भरोसा करने से पहले पूरी बात सुनना व समझना आवश्यक होगा, नहीं तो उनके साथ कोई धोखा हो सकता है, जिसके कारण उन्हें परेशानी होगी व उनके व्यापार में लगा हुआ धन भी डूब सकता है, इसलिए आज आपको सावधान रहना होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...