टीकाकरण के लिए अभूतपूर्व उत्साह बरकरार, कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए टीकाकरण आवश्यक, गुरुवार को निर्धारित किए गए 39 केंद्रों में 6561 लोगों ने लगवाया कोविड का टीका - Ekhabri.com
टीकाकरण के लिए अभूतपूर्व उत्साह बरकरार, कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए टीकाकरण आवश्यक, गुरुवार को निर्धारित किए गए 39 केंद्रों में 6561 लोगों ने लगवाया कोविड का टीका
टीकाकरण के लिए अभूतपूर्व उत्साह बरकरार, कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए टीकाकरण आवश्यक, गुरुवार को निर्धारित किए गए 39 केंद्रों में 6561 लोगों ने लगवाया कोविड का टीका
भिलाईनगर। कोविड के टीका का प्रथम एवं द्वितीय डोज वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर टीकाकरण केंद्रों में लगाया जा रहा है! कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए टीकाकरण बेहद आवश्यक है। निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए यह जरूरी है कि टीका के प्रथम खुराक के बाद दूसरी खुराक का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए और वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर दोनों खुराक पूर्ण कर लिया जाए। गुरुवार को 9 सेंटर में कोवैक्सीन एवं 30 सेंटर कोविशिल्ड के लिए निर्धारित किए गए थे जिसमें 18 से अधिक उम्र समूह के 4375 लोगों ने तथा 45 वर्ष एवं अधिक के उम्र समूह के 2186 लोगों ने टीकाकरण करवाया, इस प्रकार कुल 6561 लोगों ने गुरुवार को टीका लगवाया।
निर्धारित केंद्रों में प्रथम एवं द्वितीय डोज का टीका लगाया जा रहा है, जहां नागरिक पंजीयन के आधार पर शेड्यूल निर्धारित करते हुए केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। हालांकि विद्यालयों के खुलने के बाद से अब भिलाई के कई केंद्रों को परिवर्तन करना पड़ा है बावजूद लोग टीकाकरण के लिए नवीन केंद्रों तक पहुंच रहे हैं! इधर फ्रंटलाइन में शामिल मीडिया साथियों ने गुरुवार और शुक्रवार को प्रियदर्शनी परिसर पश्चिम के आश्रय स्थल में पहुंचकर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये टीका लगवाया। अधिकतर पत्रकार साथियों ने द्वितीय डोज का टीका लगवाया। मीडिया साथियों के लिए जिला प्रशासन एवं निगम भिलाई ने टीकाकरण की व्यवस्था की थी। अधिकतम मीडिया साथियों ने बताया कि व्यवस्तता एवं अन्य कारणों के चलते अपने और परिवार का टीकाकरण नहीं करवा पा रहे थे।
प्रशासन के द्वारा टीकाकरण के लिये व्यवस्था की गई जिसमें परिजन को भी टीका लगवाने साथ लेकर पहुंचे थे। टीका लगवाने के बाद कोविड प्रोटोकाॅल के मुताबिक आधा घंटा ऑब्जरवेशन का पालन किया जा रहा है। मीडिया साथियों ने कहा कि प्रथम डोज लगने के बाद दूसरे डोज की भी व्यवस्था आसानी से हो रही है। पत्रकारों को टीकाकरण कराने में वेरिफिकेशन के लिए सोनम साहू का विशेष योगदान रहा। गौरतलब है कि पूरे कोरोना कॉल में कोविड की रोकथाम के लिए मीडिया बंधुओं ने लोगों को जागरूक करते हुए सूचनाएं एवं संदेश प्रसारित कर संक्रमण को थामने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...