कोरोना संकट के चलते सैलरी और नौकरियों में कटौती के इस डरावने माहौल के बीच बैंकों ने होम लोन लेने वालों और बिल्डरों के सामने नई मुश्किल खड़ी कर दी है। बैंक यह सुनिश्चित करने के लिए कि लोन लेने वाला शख्स ईएमआई चुकाने या पूरा कर्ज लौटाने के लिए समक्ष है या नहीं, लोन सैंक्शन होने के बावजूद एक बार फिर से सैलरी स्लिप मांग रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, बैंक फ्रैश डिस्बर्समेंट से पहले उन घर खरीदारों से फिर से नई सैलरी स्लिप मांग रहे हैं जिनका होम लोन सैंक्शन हो चुका है। खबर के मुताबिक मुंबई के एक बिल्डर ने बताया कि उनके कई क्लाइंट्स ने यह शिकायत की है कि बैंकों ने पिछले दो माह से लोन डिसबर्स करना बंद कर दिया है। कुछ मामले ऐसे हैं, जहां बैंक पहले ही होम लोन का 20 फीसदी हिस्सा जारी कर चुके हैं और लॉकडाउन के बाद उन्होंने पैसे रोक दिए हैं।
कई बैंकों का कहना है कि नियमों के मुताबिक वह फ्रैश डिस्बर्समेंट से पहले यह सुनिश्चित कर लेना चाहते हैं कि कर्ज लेने वाला शख्स वापस लोन चुकाने की स्थिति में है या नहीं। एक प्राइवेट बैंक अधिकारी ने कहा, ‘अगर डिस्बर्समेंट के समय लोन लेने वाले शख्स को यह लगता है कि उनकी सैलरी महीने की ईएमआई चुकाने के लिए काफी नहीं है तो ट्रांसेक्शन से बाहर हो जाना ही उसके लिए बेहतर होगा। अगर बाद में लोन चुकाने के शुरुआती दिनों में (घर का पोजेशन लेने से पहले) वह डिफॉल्टर होता है तो उसके पास न तो घर होगा और न ही उसे सस्ते घर का लाभ मिल पाएगा।
महाराष्ट्र चैंबर ऑफ हाउसिंग इंडस्ट्री (ठाणे) के अध्यक्ष अजय अशर ने बताया कि लोगों की सैलरी में कटौती होने के चलते बैंकों ने लोन डिस्बर्स करने पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा, ‘मैंने 1000 निर्माणाधीन अपार्टमेंट बेचे थे। लोगों ने होम लोन लेकर उसमें अपने फ्लैट बुक करवाए थे। हमें नियमित तौर पर बैंकों की ओर से पेमेंट मिल रही थी लेकिन लॉकडाउन के बाद बैंकों ने पेमेंट रोक दी।’
एक वरिष्ठ एसबीआई बैंकर ने कहा कि नौकरियों में कटौती होना एसबीआई के लिए कोई चिंता की बात नहीं है क्योंकि एसबीआई से होमलोन वाले ज्यादातर सरकारी नौकरी वाले हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
By User 6 /
August 24, 2026 /
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...
By Reporter 5 /
August 25, 2026 /
रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...