भारत में मकान की औसत कीमत साल 2020 की तीसरी तिमाही में पिछले साल 2019 की तीसरी तिमाही की तुलना में 2.4 प्रतिशत गिर गई है। इसके बाद ग्लोबल होम प्राइस इंडेक्स में सात पायदान फिसलकर 54वें पर आ गया है, जबकि 2019 की तीसरी तिमाही में 47वें स्थान पर था।
इंटरनेशनल प्रॉपर्टी कंसल्टेंट नाइट फ्रैंक ने हालिया रिसर्च रिपोर्ट ग्लोबल हाउस प्राइस इंडेक्स तीसरी तिमाही 2020 में यह बात कही है। सूचकांक (इंडेक्स) के मुताबिक पिछली तिमाही यानी वर्ष 2020 की दूसरी तिमाही की रैंकिंग से तीसरी तिमाही की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं आया है। भारत दूसरी तिमाही में भी 56 देशों के बीच 54वें स्थान पर था।
ग्लोबल हाउस प्राइस इंडेक्स में सरकारी आंकड़ों के जरिए मेनस्ट्रीम रेजीडेंशियल प्राइस का विश्लेषण किया जाता है। इस इंडेक्स में 2020 की तीसरी तिमाही में तुर्की शीर्ष पर है, जहां घरों की कीमत साल-दर-साल आधार पर 27.3 प्रतिशत बढ़ी है। तुर्की के बाद दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड है, जहां मकानों की कीमत एक साल में 15.4 प्रतिशत बढ़ी है। वहीं 13.4 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ लक्जमबर्ग तीसरे स्थान पर है। मोरक्को इस इंडेक्स में सबसे नीचे है, जहां एक साल में मकानों की कीमत 3.3 प्रतिशत गिरी है। रिपोर्ट के अनुसार, आयरलैंड, स्पेन, भारत और हांगकांग में दाम की दर (प्राइस ग्रोथ) सबसे कम रही है।
नाइट फ्रैंक इंडिया की हाल की एक अन्य रिपोर्ट (इंडिया रियल एस्टेट अपडेट, जुलाई-सितंबर 2020) में भारत के आठ प्रमुख शहरों के रिहायशी और ऑफिस मार्केट के बारे में कहा गया है कि तिमाही-दर-तिमाही आधार पर वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में घरों की बिक्री में 2.5 गुना बढ़ोतरी के साथ इनकी संख्या 33,403 यूनिट्स (कुल घर) रही, जो कि इसी वर्ष की दूसरी तिमाही में 9,632 यूनिट्स थी। नई रिहायशी यूनिट तीसरी तिमाही में 4.5 गुना बढ़कर 31,106 यूनिट्स पर पहुंच गई, जो दूसरी तिमाही में 5,584 यूनिट्स थी।
एक रिपोर्ट के मुताबिक सभी 56 देशों और क्षेत्रों के मुख्यधारा के आवासीय मूल्यों (औसत मेनस्ट्रीम रेजीडेंशियल प्राइस) में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर मामूली गिरावट दर्ज की गई। तीसरी तिमाही में दाम में बढ़ोतरी की औसत दर 4.5 प्रतिशत रही, जबकि दूसरी तिमाही में इन देशों और क्षेत्रों में घरों के दाम औसत 4.7 प्रतिशत बढ़े थे।
रिपोर्ट में जितने भी देश और क्षेत्र सर्वेक्षण में शामिल किए गए हैं, उनमें से 16 प्रतिशत जगहों पर सालाना प्राइस ग्रोथ में कमी आई है। जून तिमाही में बहुत सारे हाउसिंग मार्केट्स फ्रीज थे और 2020 की तीसरी तिमाही में इन जगहों पर बिक्री और कीमत में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। ऐसी जगहों में न्यूजीलैंड, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं। जबकि चीन, फ्रांस और जर्मनी जैसी कुछ जगहों पर बिक्री और कीमत पर काफी कम असर देखने को मिला।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...