Google Analytics Meta Pixel हवा में नई जिंदगी, Indigo Flight में बच्चे का जन्म, जिंदगीभर करेगा मुफ्त सफर - Ekhabri.com

हवा में नई जिंदगी, Indigo Flight में बच्चे का जन्म, जिंदगीभर करेगा मुफ्त सफर

हवाई यात्रा आवागमन का सबसे आसान साधन है। इससे जल्द ही गंतव्य पर पहुंच जाते हैं। हालांकि,  ये काफी महंगा है। अगर आपको हवाई यात्रा के लिए जीवन भर का फ्री टिकट मिल जाए तो कितना अच्‍छा हो। Indigo एयरलाइन ने एक नवजात बच्‍चे जिंदगीभर मुफ्त प्लेन में सफर करने का टिकट दिया है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ है जो इसे ये सुविधा दी गई है। दरअसल, इस बच्चे का जन्म फ्लाइट के दौरान हुआ। इसके बाद एयरप्लेन नियमों और सुविधाओं के आधार पर उसने इस ऑफर को जीत लिया। सोशल मीडिया पर इस बच्चे की काफी चर्चा हो रही है।

दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इंडिगो ने बयान जारी कर कहा कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और फ्लाइट को बुधवार शाम 7:40 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतरा गया। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई। एक सवाल के जवाब में इंडिगो ने कहा, ‘‘हम इसकी पुष्टि करते हैं कि दिल्ली से बेंगलुरु की प्लाइट संख्या 6ई 122 में एक बच्चे का समयपूर्व जन्म हुआ। इस बारे में और कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।’’

वायुसेना के रिटॉयर्ड कैप्टन क्रिस्टोफर ने बच्चे और महिला के कुछ फोटो,  वीडियो ट्वीट किए हैं। ट्वीट में उन्होंने बताया कि बच्चे का जन्म बुधवार शाम को 6 बजकर 10 मिनट पर हुआ। 7 बजकर 40 मिनट पर फ्लाइट बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पहुंची। एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट के सभी स्टाफ ने महिला का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। फिलहाल बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं। एविएशन इंडस्ट्री के एक सूत्र ने कहा, ‘‘दिल्ली-बेंगलुरु फ्लाइट संख्या 6E 122 के रास्ते में एक बच्चे का जन्म हुआ। यह फ्लाइट शाम साढ़े सात बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पहुंची।’’

Read Also  "बालोद दीपक" अब राजधानी में भी उपलब्ध

विमान से उतरने के बाद बहुत सारे यात्रियों ने इस घटना को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए विमान क्रू की नवजात बच्चे के साथ तस्वीरें शेयर की हैं और उनकी बेहद तारीफ की है। एक यात्री ने महिला की डिलीवरी कराने में विमान में यात्री के तौर पर सवार एक डॉक्टर शैलजा वल्लभानी की मदद करने की बात भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर के डिजिटल क्रिएटर्स बढ़ाएंगे पीरियड जागरूकता और जलवायु अभियान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...

रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ को मिलेगा विकास का नया इंजन

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...

रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने पीएम-जनमन योजना समीक्षा की

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में ‘पीएम-जनमन’ (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) योजना की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य शासन के विभिन्न...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: स्क्रैप नीलामी, भर्ती और सड़क राहत

By Reporter 5 / May 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 26 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का सीधा असर प्रशासनिक कार्यप्रणाली, भर्ती व्यवस्था और सड़क...

नौतपे की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में आग उगल रही गर्मी, कई जिलों में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...

65 लाख का गांजा जब्त, सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर यूपी ले जाया जा रहा था माल

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...

महिला दारोगा का सनसनीखेज आरोप, ससुर पर दुष्कर्म और पति पर जहर देने की कोशिश का दावा

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच बदला मौसम, अंबिकापुर में सुबह से हो रही बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...

क्या आप भी हैं बालों के टूटने से परेशान, तो जानिए क्या है इसकी वजह

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...

दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा से गैंगरेप का आरोप, लखनऊ में 4 दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसे लखनऊ में चार दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का कहना है कि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *