Google Analytics Meta Pixel दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट में कोरोना मरीज ने की यात्रा, 36 यात्री व 4 क्रू मेंबर क्वारंटीन - Ekhabri.com

दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट में कोरोना मरीज ने की यात्रा, 36 यात्री व 4 क्रू मेंबर क्वारंटीन

देशभर में लॉकडाउन के बीच सोमवार को दो महीने बाद घरेलु विमान सेवाएं शुरू हुई। पहले ही दिन यात्रा करने वाला एयर इंडिया का एक 50 वर्षीय कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित मिला है। यात्री एलायंस एयर सर्विस के सुरक्षा विभाग में तैनात है। यात्री पेड टिकट पर यात्रा कर रहा था। पीड़ित के साथ दिल्ली-लुधियाना की उड़ान में ग्यारह और लोग थे। हालांकि उनके सह-यात्रियों के नमूने नेगेटिव पाए गए हैं। जिसके बाद विमान में सवार 36 यात्रियों और 4 क्रू मेंबर को पंजाब सरकार के नियमों के मुताबिक इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन सेंटर में रोका गया है। उधर, निजी एयरलाइंस इंडिगो ने मंगलवार को चेन्नै-कोयंबटूर उड़ान के क्रू मेंबर्स को ड्यूटी से हटा दिया। इस उड़ान में एक यात्रा करने वाले एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद विमान कंपनी ने यह फैसला किया।

24 साल का युवक मिला कोरोना संक्रमित चेन्नै से 25 मई को हवाई यात्रा करके यहां पहुंचे एक व्यक्ति के मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। दो महीने बाद घरेलू उड़ानों का परिचालन शुरू होने के बाद संभवतः यह संक्रमण का पहला मामला है। अधिकारियों ने बताया कि एक निजी विमानन कंपनी के विमान से आए 24 वर्षीय व्यक्ति को उपचार के लिए यहां ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य यात्रियों में संक्रमण नहीं पाया गया है लेकिन उन्हें 14 दिन के लिए घर पर क्वारंटीन किया जाएगा। सोमवार को चेन्नई और दिल्ली से 130 से अधिक यात्री यहां पहुंचे थे और तमिलनाडु सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत सभी की कोरोना वायरस जांच की गई थी। मंगलवार को बलगम की जांच के नतीजे आए जिसमें 24 वर्षीय युवक में कोरोना वायरस के संक्रमण का पता चला। संक्रमित व्यक्ति चेन्नै के एक होटल में काम करता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि हालांकि कोयंबटूर में 21 दिन बाद संक्रमण का मामला सामने आया है, लेकिन इसे चेन्नै से प्रकाश में आए मामले के रूप में दर्ज किया जाएगा।

Read Also  अनिल अंबानी ने अपनी कंपनियों के कर्ज चुकाने के लिए उठाए ये कदम

इस बीच, दिल्ली और लुधियान की उड़ान में एक कोरोना मरीज के मिलने के बाद विमान के सभी यात्रियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। हालांकि, सहयात्रियों की कोविड-19 जांच नेगेटिव आए हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले एयर इंडिया की कार्गो फ्लाइट से ग्वांगझो गए 5 पायलट कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

बता दें कि करीब दो महीने बाद देश में घरेलू विमान सेवाओं की 25 मई को शुरुआत हुई है। केंद्र सरकार ने एक तिहाई विमान सेवा को शुरू करने का फैसला लिया था। यात्रा के लिए केंद्र सरकार ने सख्त नियम बनाए हैं। इसके लिए आरोग्य सेतु ऐप अनिवार्य होने से लेकर मास्क पहनना जरूरी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

रायपुर के रावणभाठा दशहरा उत्सव को हर साल मिलेंगे 10 लाख रुपये

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...

लक्ष्मण मंदिर और बौद्ध विहारों वाला सिरपुर अब विश्व धरोहर की दौड़ में शामिल

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में बदली लाखों परिवारों की जिंदगी, 11.78 लाख घर तैयार

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण मिसाल बनकर उभर रही है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में योजना का प्रभाव दिखाई दे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *