कन्याकुमारी से कश्मीर तक के लिए शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा केरल पहुंच कर एक नए विवाद में आ गई है। कोल्लम में भारत जोड़ो यात्रा के लिए चंदा नहीं देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सब्जी विक्रेताओं के साथ मारपीट की और उनकी वजन करने वाली मशीन तोड़ दी। कांग्रेसियों ने दुकान में भी तोड़फोड़ की और सब्जियों को नुकसान पहुंचाया। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कांग्रेस ने आरोपित तीन कार्यकर्ताओं को पार्टी से निलंबित कर दिया है।
सब्जी की दुकान चलाने वाले एस फवाज ने बताया कि कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा के लिए चंदा लेने उसकी दुकान पर आए थे। वह 500 रुपये दे रहा था, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता 2,000 रुपये मांग रहे थे। उसने 2,000 रुपये देने से मना किया तो वजन करने वाली उसकी मशीन तोड़ दी। सब्जियों को नुकसान पहुंचाया, उसे धमकाया और उसकी दुकान में सब्जी बेचने वालों के साथ मारपीट की।
इंटरनेट मीडिया पर इस मामले के वायरल होने के बाद कांग्रेस हरकत में आई। केरल के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के. सुधाकरन ने कहा कि इस तरह की घटना स्वीकार्य नहीं है। सब्जी दुकानदार को धमकाने और दुकान में तोड़फोड़ करने वाले तीन कार्यकर्ताओं को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। सुधाकरन ने टवीट किया, “वे हमारी विचारधारा का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं और ऐसा व्यवहार अक्षम्य है। कार्पोरेट चंदा पाने वाले अन्य लोगों के विपरीत पार्टी स्वेच्छा से छोटे चंदे का क्राउडफंडिग करती है।”
कांग्रेस के संचार मामलों के प्रभारी महासिचव जयराम रमेश ने सुधाकरन के टवीट को साझा करते हुए कहा कि प्रदेश में पार्टी वर्षों से क्राउडफंडिग करती आ रही है। इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। प्रदेश इकाई ने तत्काल कार्रवाई की है। कोल्लम के कांग्रेस जिला अध्यक्ष पी. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि इस घटना ने पार्टी को शर्मसार किया है। जिस मंडलम कमेटी से ये कार्यकर्ता जुड़े थे उसे भी भंग कर दिया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के बयान ने इस चर्चा पर विराम लगा दिया है। विधायक ने साफ कहा है कि बीटीआई ग्राउंड में...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...