पिछले दो कारोबारी सत्रों में गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजारों में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 568.38 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 49,008.50 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 182.40 अंकों की बढ़त के साथ 14,507.30 पर जाकर स्थिर हुआ। अच्छे वैश्विक संकेत से निवेशकों में खासा उत्साह देखा गया। बैकिंग और फाइनेंस सेक्टर के शेयरों में भी रौनक देखी गई। हालांकि साप्ताहिक स्तर पर सेंसेक्स में 1.70 फीसद और निफ्टी में 1.60 फीसद की गिरावट दर्ज की गई।
सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस में सबसे तेज 4.49 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई। एचडीएफसी व एचडीएफसी बैंक का बाजार की बढ़त में अहम योगदान रहा। इनके अलावा, एशियन पेंट्स, टाइटन, एचयूएल, बजाज ऑटो, भारती एयरटेल व नेस्ले इंडिया के शेयरों में भी उछाल का माहौल रहा। दूसरी ओर, पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक, आइटीसी व मारुति के शेयरों में फिसलन दर्ज की गई। सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई के मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, टेलीकॉम, बेसिक मैटेरियल्स, एफएमसीजी व रियल्टी में 3.39 फीसद तक का उछाल दिखा। बड़े स्तर पर बीएसई के मिडकैप व स्मॉलकैप में 1.66 फीसद तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
इस बीच, टाटा ग्रुप के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद इसकी कंपनियों के शेयरों में उछाल दिखा। बीएसई में टाटा स्टील के शेयरों में 6.05 फीसद, टाटा पावर कंपनी में 4.92 फीसद, टाटा कम्युनिकेशंस में 4.11 फीसद व टाटा मोटर्स में 3.78 फीसद की तेजी दर्ज की गई।
सोना फिसला, चांदी में उछाल
दिल्ली के सराफा बाजार में सोना प्रति 10 ग्राम 147 रुपये की नरमी के साथ 44,081 रुपये पर बेचा गया। दूसरी ओर, चांदी 1,036 रुपये की बढ़ोतरी के साथ प्रति किलो 64,276 रुपये के भाव पर बोली गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना प्रति औंस (28.35 ग्राम) 1,726 डॉलर व चांदी 25.14 डॉलर पर रही।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...