कोरोना संक्रमण में गिरावट से इकोनॉमी में जल्द सुधार की उम्मीदों का शेयर बाजार पर सकारात्मक असर दिखने लगा है। टेक्नोलॉजी, फाइनेंस और ऑटो सेक्टर के शेयरों में हुई जबरन खरीदारी के दम पर बीएसई के 30-शेयरों वाले सेंसेक्स ने बुधवार को फिर 51,000 का स्तर पार कर लिया। इस वर्ष 10 मार्च को बीएसइ सेंसेक्स ने 51,000 का स्तर पार किया था। एशिया के अन्य बाजारों में दिख रही मजबूती से भी घरेलू निवेशकों का मनोबल मजबूत हुआ। इसी का नतीजा था कि अपेक्षाकृत सुस्त शुरुआत करने वाला सेंसेक्स आखिर में 379.99 अंक यानी 0.75 फीसद चढ़कर 51,017.52 पर स्थिर हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50-श्ोयरों वाले निफ्टी में भी बुधवार को 93 अंकों यानी 0.17 फीसद का उछाल आया और यह 15,301.45 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स पैक में बुधवार को सबसे अधिक 4.82 फीसद का उछाल बजाज फिनसर्व के श्ोयरों में दर्ज किया गया। बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी, एलएंडटी, टेक महिंद्रा और महिंद्रा एंड महिंद्रा के श्ोयरों की भी निवेश्ाकों ने जमकर खरीदारी की। हालांकि पावरग्रिड, एनटीपीसी, ओएनजीसी, कोटक बैंक, डॉ. रेड्डीज, एचडीएफसी बैंक, आइटीसी व भारती एयरटेल के शेयर 3.11 फीसद तक लुढ़क गए, जिससे सेंसेक्स की बढ़त सिमट गई।
सेक्टोरल इंडेक्स के मामले में बीएसई के रियल्टी, आइटी, टेक, फाइनेंस तथा ऑटो 2.85 फीसद तक उछले। वहीं मेटल, पावर, यूटिलिटीज तथा बेसिक मैटीरियल्स को घाटा उठाना पड़ा। बीएसई के मिडकैप में 0.14 फीसद की गिरावट दर्ज की गई। स्मॉलकैप शेयरों में निवेशकों की अच्छी दिलचस्पी देखी गई और इसका इंडेक्स 0.69 फीसद उछलकर बंद हुआ।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च प्रमुख विनोद नायर का कहना था कि निवेशकों को अब इकोनॉमी में सुधार स्पष्ट दिखने लगा है। उन्हें लगने लगा है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर, 2021) से इकोनॉमी में एक बार फिर तेज उछाल दिखने लगेगा। जानकारों का मानना है कि कोरोना संक्रमण्ा की रफ्तार घटने लगी है। इससे जून की शुरुआत से राज्यों द्वारा लॉकडाउन में छूट की पूरी उम्मीद बनती दिख रही है।
एशिया के अन्य प्रमुख बाजारों में शंघाई, हांगकांग और टोक्यो के बाजारों में उछाल दर्ज किया गया। सियोल के बाजार में सुस्ती दिखी। यूरोप के प्रमुख बाजार मिलेजुले स्तर पर कारोबार कर रहे थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...