शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुले। सोमवार को कारोबार के पहले दिन के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1397 अंक यानी 2.82 फीसदी की गिरावट के साथ 48,193.96 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी इंडेक्स 423.65 अंक यानी 2.86 फीसदी टूटकर 14,411.20 के लेवल पर है। हालांकि वैक्सीनेशन में तेजी और इकोनॉमी में रिकवरी से अमेरिकी बाजारों का जोश देखने को मिला है। DOW और S&P 500 रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रही है।
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 1,14,744.44 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक फायदे में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इंफोसिस रहीं। इनके अतिरिक्त हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और भारती एयरटेल के बाजार मूल्यांकन में भी बढ़ोतरी हुई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और भारती एयरटेल का स्थान रहा।
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने अप्रैल में अब तक भारतीय बाजारों से 929 करोड़ रुपये निकाले हैं। कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच आर्थिक पुनरुद्धार प्रभावित होने की आशंका के चलते विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से निकासी कर रहे हैं। इससे पहले मार्च में एफपीआई ने भारतीय बाजारों में 17,304 करोड़ रुपये, फरवरी में 23,663 करोड़ रुपये और जनवरी में 14,649 करोड़ रुपये डाले थे। इस महीने में दक्षिण कोरिया और ताइवान को एफपीआई का निवेश मिला है।
वहीं अगर दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान इंफोसिस के अतिरिक्त सभी शेयरों में गिरावट आई। शीर्ष गिरावट वाले शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, सन फार्मा, नेस्ले इंडिया, डॉक्टर रेड्डी, टीसीएस, रिलायंस, टेक महिंद्रा, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, पावर ग्रिड और ओएनजीसी सामिल हैं। दूसरी तरफ प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 296.05 अंक (0.60 फीसदी) नीचे 49295.27 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 175.90 अंक (1.19 फीसदी) नीचे 14659.00 के स्तर पर था।
गौर हो कि शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 154.89 अंक यानी 0.31 फीसदी नीचे 49591.32 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 38.95 अंक यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 14834.85 के स्तर पर बंद हुआ था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...