बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में बिकवाली से दूसरे दिन घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट देखी गई। बीएसई का सेंसेक्स 471.01 अंक गिरकर 48,690.80 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी भी 154.25 अंक गंवाकर 14,696.50 पर आ गया।
बुधवार को कारोबार में सबसे ज्यादा 3.35 फीसद की गिरावट इंडसइंड बैंक के शेयरों में दर्ज की गई। एचयूएल, ओएनजीसी, आइसीआइसीआइ बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट और टेक महिंद्रा के शेयर भी गिरावट में रहे। दूसरी ओर, टाइटन, मारुति, पावरग्रिड, एसबीआइ, एनटीपीसी, डॉ. रेड्डीज लैब और एलएंडटी के शेयर बढ़त में रहे।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि कमोडिटी कीमतें बढ़ने और महंगाई के दबाव में वैश्विक ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका से निवेशकों में अफरातफरी दिखी। रिलायंस सिक्युरिटीज के हेड स्ट्रेटजी बिनोद मोदी ने कहा कि पिछले दो दिन से कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में कुछ गिरावट आई है, जो राहत का संकेत है, लेकिन दूरदराज के इलाकों में पॉजिटिविटी रेट बढ़ने से निवेशकों में चिंता देखी गई। सेक्टर के हिसाब से मेटल, बेसिक मैटेरियल, बैंकिंग, तेल एवं गैस, ऊर्जा और फाइनेंस में 3.22 फीसद की गिरावट दर्ज की गई। ऑटो शेयरों में बढ़त रही।
वैश्विक स्तर पर पिछले सत्र में वाल स्ट्रीट के शेयरों में गिरावट देखी गई। चीन व हांगकांग के शेयर बाजार बढ़त में और जापान व दक्षिण्ा कोरिया के बाजारों में गिरावट आई।
———-
सोने-चांदी में नरमी
वैश्विक स्तर पर नरमी के चलते बुधवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने-चांदी में गिरावट दर्ज की गई। सोना 229 रुपये गिरकर 47,074 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी भी 717 रुपये का गोता लगाकर 70,807 रुपये प्रति किलो पर बोली गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,832 डॉलर और चांदी का भाव 27.38 डॉलर प्रति औंस (28.35 ग्राम) रहा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...