देश में एक ही दिन में एक लाख से अधिक कोरोना संक्रमित पाए जाने और इसके मद़देनजर पाबंदियां लगाने की आशंका में शेयर बाजार में भूचाल आ गया। इसका असर यह हुआ कि दोनों प्रमुख सूचकांकों में सवा दो फ़ीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इसके कारण निवेशकों को चार लाख करोड़ की चपत लगी है।
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में नौ अंकों की मामूली गिरावट लेकर 50020.91 अंक पर खुला, लेकिन देखते ही देखते यह करीब 15 सौ अंकों की गिरावट लेकर 48638.62 अंक पर आ गया। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 50028.67 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा, लेकिन इसके बाद बिकवाली शुरू होने से यह 48638.62 अंक तक लुढ़क गया। अभी सेंसेक्स 2.37 प्रतिशत अर्थात 1188.05 अंक टूट कर 4884 1.78 अंक पर कारोबार कर रहा है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 30 अंकों की गिरावट लेकर 14837.70 अंक पर खुला। खुलते ही यह 14849.85 अंक के उच्चतम स्तर तक गया लेकिन इसके बाद शुरू हुई बिकवाली के दबाव में 14479.30 अंक के निचले स्तर तक उतर गया। अभी यह 323.10 अंक अर्थात 2.17 फ़ीसदी टूट कर 14544. 25 पर कारोबार कर रहा है।
कोरोना के बढ़ते मामलों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। बाजार में चौतरफा बिकवाली से निवेशकों को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। 1 अप्रैल को बीएसई लिस्टेड कुल कंपनियों का मार्केट कैप 2,07,26,401.79 करोड़ रुपए था, जो आज 3,94,529.64 करोड़ रुपए घटकर 2,03,31,872.15 करोड़ रुपए हो गया। इस तरह, शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों के करीब 4 लाख करोड़ रुपए डूब गए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...