समाजसेवी व अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव द्वारा छत्तीसगढ़ में पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन न होने संबंधी एक जनहित याचिका पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस पीर रामचंद्र मेनन व जस्टिस पीपी साहू की डिवीज़न बेंच में सुनवाई हुई। कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा कि छत्तीसगढ़ में पैसेंजर ट्रेन क्यों नही चलाई जा रही है। कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर 21 दिनों के भीतर जवाब पेश करने का निर्देश दिया है।
याचिकाकर्ता ने कहा कि कोरोना के कारण मार्च से पूरे देश मे केंद्र सरकार के निर्देश पर रेलवे द्वारा ट्रैन का संचालन बंद कर दिया गया था। उसके बाद लाकडाउन के समय श्रमिक स्पेशल ट्रेन राज्य सरकारों की मांग पर कुछ दिनों तक चलाई गई। उसके बाद आज तक पूरे देश में करीब 151 स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। ट्रेन का नंबर बदल दिया गया है, जबकि ट्रेन का नाम औऱ रूट वही रखा गया है, किराया बढ़ा दिया है।
याचिका के अनुसार रेलवे ने यात्रियों को दी जाने सुविधा को समाप्त कर दिया है। इसके चलते बुजुर्ग, सैनिक विधवा, दिव्यांगजन सुविधा से वंचित हो गए हैं। सभी ट्रेनों में सामान्य श्रेणी की बोगी हटा दी गई है। सामान्य वर्ग के अलावा गरीब और ग्रामीणों को जरूरत में भी महंगी यात्रा संभव नहीं है। पैसेंजर ट्रेन नहीं चलाने से छत्तीसगढ़ के आदिवासी और ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। केंद्र सरकार ने महामारी अधिनियम के तहत जारी निर्देश में कहा है कि देश मे कोई भी कही भी बिना रोक-टोक यात्रा कर सकता है। पैसेंजर ट्रेन छत्तीसगढ़ और आसपास के लिए क्यों नही चलाई जा रही ही। संविधान में प्रदत अनुछेद 19(1)(d) का स्पष्ट उल्लंघन है। डिवीजन बेंच ने इस सम्बंध में केंद्र सरकार के वकील व अतिरिक्त सालिसिटर जनरल रमाकांत मिश्रा से जवाब तलब किया। मिश्रा ने कहा कि महामारी अधिनियम के अनुसार नियम बनाये गए हैं। मामले की सुनवाई के बाद डिवीज़न बेंच ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जवाब के लिए तीन सप्ताह की मोहलत दी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
July 31, 2026 /
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...
By User 6 /
July 31, 2026 /
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...