Google Analytics Meta Pixel जियो प्लेटफॉर्म्स ने भरी रिलायंस की झोली - Ekhabri.com

जियो प्लेटफॉर्म्स ने भरी रिलायंस की झोली

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के मालिक मुकेश अंबानी ने समूह को मार्च 2021 तक ऋणमुक्त करने का जब ऐलान किया तो शायद यह आभास किसी को नहीं रहा होगा कि कोरोना वायरस का कहर इतना विकराल होगा किंतु इस माहौल के बावजूद कंपनी के कुशाग्र रणनीतिकारों ने जियो प्लेटफॉर्म्स में जिस चतुराई से निवेश का खाका तैयार किया, उस वजह से दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप जियो प्लेटफॉर्म्स, रिलायंस की कर्जमुक्ति में दुधारू गाय साबित हो रहा है।

कोरोना की वैश्विक महासंकट की चुनौती के बीच जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश का सिलसिला विश्व की सोशल नेटवर्किंग क्षेत्र की अग्रणी फेसबुक के साथ शुरू हुआ और नौ निवेशकों ने 54 दिन की छोटी सी अवधि में 104326.95 करोड़ रुपये का निवेश कर रिलायंस की झोली भर दी है। कुल मिलाकर जियो प्लेटफॉर्म्स में नौ निवेशकों ने दस निवेश प्रस्तावों के जरिए 22.38 प्रतिशत इक्विटी के लिए कुल 104326.95 करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया है। इसमें सिल्वर लेक के दो निवेश प्रस्ताव हैं। इतनी राशि के निवेश के बावजूद जियो प्लेटफॉर्म्स रिलायंस की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी इकाई बनी रहेगी।

शनिवार को ही दो निवेशकों ग्लोबल अल्टरनेटिव एसेट फर्म टीपीजी और एल केटरटन ने निवेश की घोषणा की। टीपीजी, जियो प्लेटफॉर्म में 4,546.80 करोड़ रुपये 0.93 प्रतिशत इक्विटी के लिए निवेश करेगी। इसके अलावा एल केटरटन ने 0.39 प्रतिशत के लिये 1894.50 करोड़ के निवेश का ऐलान किया। दोनों कंपनियो का जियो प्लेटफॉर्म में निवेश इक्विटी वैल्यू 4.91 लाख करोड़ रुपये और एंटरप्राइज वैल्यू 5.16 लाख करोड़ रुपये पर हुआ है। मुकेश अंबानी ने दोनों कंपनियों के निवेश पर खुशी जाहिर की। उन्होंने निवेश करने वाली कंपनियों के शानदार ट्रैक रिकॉर्ड को भी सराहा। श्री अंबानी ने कहा कि जियो प्लेटफॉर्म्स एक डिजिटल इकोसिस्टम का विकास कर रहा है, जिससे भारतीयों के जीवन को डिजिटली सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

Read Also  मध्य प्रदेश में कियोस्क संचालक के साथ लूट

दूरसंचार क्षेत्र में कमाई और ग्राहक आधार के मामले में जियो नंबर एक पर है। इस स्थान पर मजबूती से टिके रहने के लिए कंपनी को 5जी तकनीक में निवेश के लिए मोटी रकम की जरूरत होगी। हाल ही में जियोमार्ट के माध्यम से रिलायंस ने रिटेल में भी कदम रख दिया है। रिटेल में आक्रमक कारोबार करने के लिए भी रिलायंस को पैसे की जरूरत पड़ेगी। जियो प्लेटफॉर्म्स में मौजूदा निवेश ने रिलायंस की चिंता पर विराम लगा दिया है। कंपनी ने राइट्स इश्यू से भी 53,124.20 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं।

रिलायंस पर इस वर्ष 31 मार्च को कुल 336394 करोड रुपये का कर्ज था। कंपनी के पास उक्त तिथि तक 175259 करोड़ रुपये नकदी भी थी। इस प्रकार शुद्ध ऋण 161035 करोड़ रुपये है। कंपनी की मार्च 2021 तक कर्जमुक्त होने की योजना है किंतु कंपनी में निवेश के लिए, जिस तरह से विश्व की बड़ी-बड़ी कंपनियां लालायित हैं, यह लक्ष्य रिलायंस इससे पहले ही आसानी से हासिल कर सकती है।

कंपनी तीन दशकों में पहली बार राइट्स इश्यू लाई और इससे 53124.20 करोड़ रुपये जुटायेगी। पिछले दस वर्ष में किसी गैर वित्तीय संस्थान का यह सबसे बड़ा इश्यू था और इसे 1.59 प्रतिशत अधिक अभिदान मिला। इश्यू के तहत दस रुपये मूल्य का शेयर 1247 रुपये प्रीमियम के साथ 1257 रुपये पर दिया जायेगा। इश्यू की राशि तीन किश्तों में अगले वर्ष नवंबर तक अदा करनी है। इश्यू सोमवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होना है। एक रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस ने 2019 तक के पांच वर्षों में कुल 5.4 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया और इसमें से साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये केवल रिलायंस जियो में निवेश हुआ।

Read Also  देश के इस बैंक ने ब्याज दरों में की कटौती, सस्ता होगा घर और गाड़ी खरीदना

आरआईएल की जियो प्लेटफॉर्म्स में सबसे पहले 22 अप्रैल को फेसबुक ने 43,573.62 करोड़ रुपये में 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की । इसके बाद सिल्वर लेक ने तीन मई को 5,655.75 करोड़ रुपये में 1.15 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया।जियो प्लेटफॉर्म्स में आठ मई को विस्टा ने 11,367 करोड़ रुपये में 2.32 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की । इसके बाद जनरल अटलांटिक ने 17 मई को 6,598.38 करोड़ रुपये में 1.34 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की। इसके बाद केकेआर ने 22 मई को 11,367 करोड़ रुपये में 2.32 फीसद हिस्सेदारी खरीदने की ऐलान किया।

पांच जून को मुबाडला ने 9,093.60 करोड़ रुपये में 1.85 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की। इसी दिन सिल्वर लेक ने एक बार फिर 4,546.80 करोड़ रुपये में अतिरिक्त 0.93 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया। इसके बाद अबुधाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी ने 5,683.50 करोड़ रुपये में 1.16 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की थी। अब 13 जून यानी शनिवार को टीपीजी ने जियो प्लेटफॉर्म में 4,546.8 करोड़ रुपये में 0.93 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की है। शनिवार को एल केटरटन ने जियो प्लैटफॉर्म में 1,894.50 करोड़ रुपये में 0.39 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *