Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपके व्यापार में कोई नयी डील फाइनल होगी, जिसके लिए आप लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, जिसे देखकर आपके मन में प्रसन्नता होगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी प्रियजन के घर शादी व नामकरण आदि मंगल उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। यदि आप अपने किसी सरकारी कार्य को आज कुछ समय के लिए टालते हैं, तो इसमें आपको फायदा होगा। किसी सदस्य से आपको कोई खुशी की बात सुनने को मिल सकती है।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने व्यापार में भी कुछ नया करने की सोचेंगे, जिसके लिए आपको अपने भाई से सलाह भी लेनी पड़ सकती है। आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जाएंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। यदि पारिवारिक संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है, तो आज उसने फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरी कर रहे जातकों के ऑफिस में आज उनके मन के मुताबिक माहौल रहेगा। आज किसी उत्तम कार्य को करने से आपके पराक्रम में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप यदि किसी काम को आज करने की सोचेंगे, तो उसे पूरा करके ही चैन से बैठेंगे, नहीं तो उसमें तत्पर लगे रहेंगे। आज आपको अपने किसी शत्रु की आलोचना पर भी ध्यान नहीं देना है क्योंकि वह आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे और बिजनेस कर रहे लोगों के दिमाग में आज कुछ नई योजनाएं आएंगी, लेकिन उन्हें आपको आगे बढ़ाना होगा, तभी से सफल हो पाएंगे। आज आपको कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है, जिसमें आपको अपने साथियों के सहयोग की आवश्यकता होगी।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं,तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के बुजुर्ग सदस्यों के साथ की आवश्यकता होगी। यदि आपका कोई अधूरा कार्य पड़ा है, तो आज आप अपने किसी मित्र के साथ मिलकर उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज मान सम्मान प्राप्त होगा व उन्हें वेतन वृद्धि भी मिल सकती है। सायंकाल के समय आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन व्यस्तता के कारण भी आप अपने संतान को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। संतान की खुशी देखकर आपको प्रसन्नता होगी। धर्म व अध्यात्म के प्रति भी आज आपकी रुचि बढ़ी दिखेगी। छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक मुनाफा हो सकता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। कार्य क्षेत्र में आज आपके अधिकारी आपके कार्य में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन उन्हें वह इस कार्य में असफल रहेंगे। परिवार में आज किसी के विवाह के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

कन्या राशि : आज आपको थोडा सोच विचारकर चलना होगा। यदि आज आप अपने घर व व्यापार कहीं के लिए भी कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले, तो बहुत ही सोच विचार कर लें, नहीं तो भविष्य में यह आपके लिए कोई बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों का यदि आज कोई वाद विवाद होता है, तो उसमें पढ़ने से बचना होगा, नहीं तो उन्हें अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा होगी, जिसमें आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन आज आपको भाग्य के भरोसे कुछ भी नहीं छोड़ना है। यदि कहीं निवेश करने का सोचा है, तो वह भी बहुत अधिक ना करें।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक का रहने वाला है। यदि आपके कार्य व्यवहार से जुड़े कुछ विवाद चल रहे हैं, तो वह भी आज सुलझ सकते हैं। यदि आपने संतान के भविष्य के लिए कहीं निवेश किया हुआ है, आज आपको वह कोई बडा लाभ दे सकता है। आज आपके पड़ोसी आपके लिए कोई वाद विवाद खड़ा कर सकते हैं, लेकिन आपको उसमें पड़ने से बचना होगा, क्योंकि वह आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। व्यापार मे आप अपने प्रोजेक्ट पर काम करेंगे, तो वह भी आपको लाभ ही देंगे। संतान को और से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए काफी सुकून देने वाला रहेगा। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी व्यापार को करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। परिवार में यदि कोई कलह चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विभाग के प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी दी जा सकती हैं। व्यापार कर रहे लोगों को आज एक के बाद एक लाभ के सौदा हाथ आएंगे। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

धनु राशि : आज का दिन आपको सावधानी और सतर्कता के साथ बिताना होगा। यदि व्यापार के लिए आप कोई बड़ा जोखिम उठाने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दे। सामाजिक कार्यों में भी आज बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, उसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आज आप अपने लिए नए कपड़े, नया मोबाइल लैपटॉप खरीद सकते हैं, लेकिन आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। प्राइवेट नौकरी से जुड़े लोग किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो उसमें आज उनको सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की ओर ध्यान लगाने की आवश्यकता है,तभी सफलता पा सकेंगे।

मकर राशि : आज का दिन आपको थोड़ा परेशानी देने वाला रहेगा। व्यापार मे आज आपको थोड़ा नुकसान हो सकता है। बिजनेस में मंदी के कारण आज आपको अपनी रुके हुए कार्य को पूरा करने का मौका मिलेगा। संतान के विवाह से संबंधित यदि कोई समस्या थी, तो आज आप उसका समाधान किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से निकालने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आज आपका आपके जीवनसाथी से कोई वाद-विवाद भी हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। आज आपको जल्दबाजी में कोई भी कार्य नहीं करना है, नहीं तो आपका काम खराब हो सकता है और आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है, इसलिए काम को सोच समझकर ही करें और खाने के खान पान में लापरवाही बिल्कुल ना  बरतें। मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण आपको बुखार, पेट दर्द आदि समस्या हो सकती है। व्यवसाय में यदि आपका अपने पार्टनर से कोई विवाद था, तो वह भी आज समाप्त होगा।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि व विवेक से वह सब कुछ पा लेंगे, जो आप चाहते हैं, लेकिन आपको किसी के बहकावे में नहीं आना है। व्यापार में भी यदि आप आज किसी डील को फाइनल करें, तो अपनी बुद्धि विवेक से ही करें। परिवार के किसी सदस्य से आज आपकी कोई बहस बाजी हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको उसमें वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्तो में दरार डाल सकती है। सायं काल के समय आज आप अपने किसी मित्र से मिलने के लिए उसके घर जा सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...