उज्जैन(अशोक महावर)। उज्जैन के नवागत नगर निगम आयुक्त और 2016 बैच के आईएएस अंशुल गुप्ता की प्रोफाइल देखेंगे तो दंग रह जाएंगे। कई मल्टीनेशनल कंपनियों में काम कर चुके गुप्ता का अहम सपना था आईएएस बनना। यही वजह रही कि आईआईटी, आईआईएम करने के दौरान वे यूपीएससी की तैयारी भी करते रहे। 2012 में आईपीएस चुने गए। वे एएसपी और एसपी बने, लेकिन फिर भी यूपीएससी की तैयारी करते रहे। चौथे प्रयास में उन्होंने 2016 में देशभर 18वें स्थान पर रहे।
आईएएस अंशुल गुप्ता:
2012 में आईपीएस बनने के बाद सबसे पहले वे उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद फिर मेरठ में एडिशनल एसपी बने। इसके बाद अलीगढ़ के एसपी बने। आईपीएस रहते उत्तर प्रदेश में उन्होंने देश की साइबर क्राइम कैपिटल जामतारा में कई साइबर रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
अंशुल गुप्ता ने 2001 से 2006 के बीच खड़गपुर आईआईटी से पहले बीटेक फिर एमटेक किया। इसके बाद 2007 में बैंगलुरु से आईआईएम किया। इसके बाद से ही गुप्ता ने आईएएस की तैयारी शुरू कर दी थी। इस दौरान उन्होंने कई मल्टीनेशनल कंपनियों में काम किया। विप्रो, एलएंडटी, एडेल्विस केपिटल, स्मार्टब्रिज, गोल्डमेन साक्स, एक्सेंचर मैनेजमेंट कंसलटेंट जैसी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में काम किया। 2012 में आईपीएस वे आईपीएस बने। गुप्ता ने पुलिस इन मॉडर्न इंडिया कोर्स में टॉप किया। वे मेरठ, मुरादाबाद और अलीगढ़ में रहते हुए पुलिसिंग के साथ भी यूपीएससी की तैयारी करते रहे।
2016 में आईएएस बनने के बाद उन्हें मप्र कैडर मिला। वे मप्र में सीएमओ, एसडीएम और आदिवासी विकास विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर रहे। गुप्ता जबलपुर स्मार्ट सिटी के सीईओ भी रहे। यहां से वे प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय में चले गए। जहां वे असिस्टेंट सेक्रेटरी रहे। 2018 में वे फिर मप्र में आए और धार जिले के कुक्षी और इंदौर जिले के महू में एसडीएम रहे। मई 2020 से वे उमरिया में जिला पंचायत में सीईओ हैं।
ऐसे बने आईएएस – मूल रूप से इंदौर निवासी अंशुल गुप्ता के पिता अशोक कुमार गुप्ता सरकारी जॉब में थे। उनकी स्कूलिंग सराफा विद्या निकेतन में हुई है। दो बहनों के बीच इकलौते होने के कारण मां का खास स्नेह मिला। आईआईटी से बीटेक और एमटेक करने के बाद आईआईएम किया। इस दौरान देश और समाज के लिए कुछ करने के लिए आईएएस बनने का सपना देखा। तभी से लगातार यूपीएससी की तैयारी शुरू की और 2012 में आईपीएस बन भी गए। मगर सपना आईएएस बनने का था, इसलिए तैयारी जारी रखी। चौथे प्रयास में 2016 में टॉप-20 में रहकर अठारहवें स्थान पर आकर वे आईएएस बने।
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...