रायपुर। किसानों की मांगों को लेकर भाजपा ने बुधवार को राजधानी रायपुर और बिलासपुर में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने एक -दूसरे पर जमकर आरोप लगाए। छत्तीसगढ़ में किसानों की मांगों को लेकर भाजपा का धरना जारी है। ट्रैक्टर पर सवार होकर धरनास्थल पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार किसानों की धान खरीदी और दो साल का बोनस देने के साथ अन्य मांगों को पूरा करे। दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा पर निशाना साधा है। कहा- किसानों के मुद्दे पर भाजपा घड़ियाली आंसू बहाना बंद करे। रायपुर के बूढ़ा तालाब और बिलासपुर के बिल्हा में भाजपा ने किसानों के कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष साय ने इसका नेतृत्व किया। वहीं, बिल्हा में कमान नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के पास थी। दोनों नेताओं ने कहा कि यह धरना और प्रदर्शन कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी को लेकर है। किसानों से बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन अब पूरा करने से बच रहे हैं।
किसानों के मुद्दे पर धोखा दे रही भाजपा: कांग्रेस दूसरी ओर भाजपा के इस विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, किसानों के मुद्दे पर भाजपा घड़ियाली आंसू बहा रही है। किसानों से भाजपा ने वादाखिलाफी की। वही धोखा भी दे रही है। देश में जो हो रहा है किसानों के साथ वह सब देख रहे हैं। उन्होंने कहा, यही कारण है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा 90 सीटों की जगह महज 14 सीटों पर सिमट गई।
इधर हाथरस कांड पर प्रदर्शन: कांग्रेस ने कहा- मोदी और योगी के राज में बेटियां सुरक्षित नहीं
उत्तर प्रदेश के हाथरस में कथित गैंगरेप और हत्या की घटना के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को रायपुर में प्रदर्शन किया। इस दौरान हाथों में नारे लिखीं तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और मंत्री शिवकुमार डहरिया के नेतृत्व में राजभवन तक पैदल मार्च निकाला और राज्यपाल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
डहरिया बोले- पीड़िता को न्याय दिलाने हर लड़ाई लड़ेंगे इससे पहले प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पर हुई सभा में मंत्री शिव डहरिया ने कहा- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए। पीड़िता को न्याय दिलाने की हर लड़ाई कांग्रेस लड़ेगी। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा राजनीति कर रही है। भाजपा शासित राज्यों की स्थिति बहुत बुरी है।
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...