Google Analytics Meta Pixel निजी अस्पतालों में कोरोना के उपचार का शुल्क निर्धारित कर प्रदेश सरकार इलाज का ख़र्च वहन करे : भाजपा - Ekhabri.com

निजी अस्पतालों में कोरोना के उपचार का शुल्क निर्धारित कर प्रदेश सरकार इलाज का ख़र्च वहन करे : भाजपा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक शिवरतन शर्मा ने प्रदेश के तीन निजी अस्पतालों बाल्को, एमएमआई व अपोलो को कोविड-19 के उपचार के लिए अधिकृत किए जाने के परिप्रेक्ष्य में प्रदेश सरकार से इन अस्पतालों में कोरोना पीड़ितों के लिए उपचार का शुल्क निर्धारित करने और कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए आगे आकर उनके इलाज का ख़र्च वहन करने की मांग की है। श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार पूरे प्रदेश को कोरोना महामारी का शिकार बनाकर अब अपने हाथ ऊपर करके लोगों को भगवान भरोसे नहीं छोड़ सकती। भाजपा सजग विपक्ष के तौर पर प्रदेश सरकार को उसके इस नाकारेपन पर पर्दा डालने भी नहीं देगी।


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व विधायक शर्मा ने कहा कि राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कुंठित मानसिकता का परिचय देकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा अपने पिछले कार्यकाल में शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना बंद कर दी थी, जिसका दुष्परिणाम प्रदेश की जनता को अब इस महामारी में भुगतना पड़ रहा है।

शर्मा ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोक-कल्याण से जुड़ी इस महती योजना को जारी रखा होता तो आज प्रदेश के ज़रूरतमंदों को उसका लाभ मिलता और अब सामने आने वाले कोरोना संक्रमितों के निजी अस्पतालों में उपचार में भी यह आयुष्मान योजना काफी राहतमंद साबित होती। लेकिन प्रदेश सरकार को तो सिर्फ़ सत्ता चाहिए थी, प्रदेश के लोगों की सुविधा और कल्याण से तो उसका दूर-दूर तक कोई वास्ता ही नहीं रहा है।

Read Also  स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के टीकाकरण के मामले में छत्तीसगढ़ देश में दूसरे स्थान पर


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व विधायक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल अपनी एक लकीर तक प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में खींच नहीं पाए और ‘मोदी-विरोध’ के अपने इकलौते एजेंडे पर चलकर केंद्र सरकार की महती योजना के लाभ से भी प्रदेश को वंचित कर दिया। शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की बदनीयती, कुनीति और नेतृत्वहीनता ने एक तो इस योजना से प्रदेश को वंचित किया, दूसरे खूब बड़ी-बड़ी डींगें हाँक कर भी प्रदेश सरकार अपनी युनिवर्सल हेल्थ स्कीम को राज्य में लागू तक नहीं कर पाई है। अब प्रदेश की कांग्रेस सरकार को निजी अस्पतालों में राशन कार्ड के आधार पर लोगों के नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था करनी चाहिए। शर्मा ने कहा कि कोरोना के हर मोर्चे पर प्रदेश सरकार की लापरवाही ने आज प्रदेश में कोरोना महामारी के संकट को बेकाबू कर दिया है और अब भी प्रदेश सरकार इस मोर्चे पर अपनी लापरवाही से बाज नहीं आकर सियासी नौटंकियों में ही मशगूल है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल, जनविश्वास मजबूत करने पर सरकार का जोर

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा संदेश

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *