Google Analytics Meta Pixel नरेंद्र गिरि को आज दी जाएगी अंतिम विदाई: अंतिम यात्रा में शामिल होंगे सीएम योगी, शिष्य पर एफआईआर - Ekhabri.com

नरेंद्र गिरि को आज दी जाएगी अंतिम विदाई: अंतिम यात्रा में शामिल होंगे सीएम योगी, शिष्य पर एफआईआर

प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़ा के सचिव महंत नरेंद्र गिरि (70) का शव प्रयागराज में सोमवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। आज उन्हें समाधि दी जाएगी। इससे पहले उनका शव अंतिम दर्शन के लिए बाघंबरी गद्दी मठ में रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रयागराज पहुंच चुके हैं। वे एयरपोर्ट से बाघंबरी गद्दी के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है महंत नरेंद्र गिरि की अंतिम यात्रा में योगी शामिल हो सकते हैं। इनके अलावा डिप्टी सीएम केशव मौर्य, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। उधर सरोजनी नायडू अस्पताल में नरेंद्र गिरि के पोस्टमार्टम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तो इधर बाघंबरी गद्दी मठ के चारों ओर का इलाके में बैरिकेडिंग कर दी गई है। वहीं, मठ के आसपास भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है। महंत नरेंद्र गिरी की संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। पिटीशनर वकील सुनील चौधरी ने प्रयागराज के डीएम और एसएसपी को तुरंत बर्खास्त करने की मांग भी की है। सांसद रीता बहुगुणा जोशी भी प्रयागराज पहुंची हैं। उन्होंने कह है कि ये एक संत की आत्महत्या का मामला है। इसकी तह तक जाया जाएगा। इसके पीछे कौन लोग हैं ,कौन दोषी हैं, इसका पताकर कार्रवाई की जाएगी।
नरेंद्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि के खिलाफ मामला दर्ज
नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत के मामले में उनके शिष्य आनंद गिरि (45) के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला जार्जटाउन थाने में दर्ज किया गया है। लेटे हनुमान मंदिर के व्यवस्थापक अमर गिरि की ओर से एफआईआर की गई है। इसमें आरोप हैं कि आनंद की प्रताडऩा की वजह से ही महंत नरेंद्र गिरि ने जान दी है। बता दें आनंद गिरि को उत्तराखंड पुलिस ने सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया था। देर शाम यूपी से सहारनपुर पुलिस और एसओजीा की टीम हरिद्वार के आश्रम में पहुंची थी और करीब डेढ़ घंटे की पूछताछ के बाद आनंद गिरि को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं आनंद गिरि ने खुद को बेगुनाह बताते हुए इसे बड़ी साजिश बताया है। आनंद ने सीएम योगी से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा है कि जांच में हर सहयोग के लिए तैयार हूं। वहीं पुलिस ने लेटे हनुमान मंदिर के पुजारी आद्या तिवारी और उनके बेटे संदीप तिवारी को पूछताछ के लिए प्रयागराज से हिरासत में लिया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

आज का राशिफल 

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...