Google Analytics Meta Pixel पुलिसकर्मियों ने महिला छात्रावास की लड़कियों के कपड़े उतरवाए, फिर कराया डांस - Ekhabri.com

पुलिसकर्मियों ने महिला छात्रावास की लड़कियों के कपड़े उतरवाए, फिर कराया डांस

जलगांव । पुलिस को लोगों के रक्षक के रूप में देखा जाता है जब वही भक्षक बन जाए तो इसे क्या करेंगे। ऐसा ही एक ही एक शर्मनाक मामला महाराष्ट्र के जलगांव से सामने आया है। जहां पुलिसवालों ने शासकीय आशादीप महिला छात्रावास में रहने वाली लड़कियों से कपड़े उतार कर डांस करवाया गया है। कुछ पुलिस कर्मचारी और हॉस्टल से बाहर से आए कुछ पुरुष इस घटना में लिप्त बताए जा रहे हैं। एक सामाजिक संगठन ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की है। जिलाधिकारी के सामने सबूत के तौर पर इस घटना से जुड़ा वीडियो प्रस्तुत किया गया है। यह घटना 1 मार्च की है। जांच के नाम पर कुछ पुलिस कर्मचारी और अन्य लोग हॉस्टल में दाखिल हो गए। इन लोगों ने लड़कियों से कपड़े उतरवा कर उनसे जबरदस्ती डांस करवाया। जिन लड़कियों ने ऐसा करने से मना किया उन्हें मारने-पीटने की धमकी दी गई। जब इस बारे में विस्तार से पता करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता वहां पहुंचे तो उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया। लड़कियों ने खिड़कियों से चिल्ला कर पूरी बातें बताईं। जिस वक्त लड़कियां अपना हाल बता रही थीं उस वक्त भी हॉस्टल के कर्मचारी वहां आ-आकर उनके साथ रोका-टोकी कर रहे थे, और बाद में देख लेने की धमकी दे रहे थे। भारतीय जनता पार्टी ने इस शर्मनाक मामले को विधानसभा में भी उठाया और दोषी पुलिस वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
-गृहमंत्री अनिल देशमुख ने जांच के लिए बनाई समिति
इस घटना पर बवाल होने के बाद गृहमंत्री अनिल देशमुख ने उच्चस्तरीय जांच की बात कही है और इसकी जांच के लिए चार सदस्यों की एक समिति गठित की है। इस समिति को दो दिन के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
मीडिया में आई खबरों के अनुसार जलगांव में एक छात्रावास की कुछ लड़कियों ने शिकायत की थी कि बाहर के लोगों और पुलिसकर्मियों को जांच के बहाने परिसर में प्रवेश की अनुमति दी गई और कुछ लड़कियों से कपड़े उतरवा कर उनसे जबरदस्ती नृत्य कराया गया। मंत्री के यह घोषणा करने से पहले मुनगंटीवार ने कहा कि यह घटना बहुत गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को न केवल इस तरह की घटना पर ध्यान देना चाहिए बल्कि कड़ी कार्रवाई भी करनी चाहिए। उन्हें जवाब देते हुए देशमुख ने कहा कि घटना के बारे में सारी जानकारी ली जा रही है। पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य दस्तावेज मांगे गए हैं और बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...