Google Analytics Meta Pixel पटना: मेडिकल स्टूडेंट की कोरोना से मौत,टूट गया डॉक्टर बनने का सपना - Ekhabri.com

पटना: मेडिकल स्टूडेंट की कोरोना से मौत,टूट गया डॉक्टर बनने का सपना

पटना । कोरोना सेमेडिकल स्टूडेंट की कोरोना से मौत हो गयी। मौत के बाद मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया है। 2016 बैच के एमबीबीएस स्टूटेंड बिहार के नालंदा मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहा ता। मेडिकल कालेज के कई स्टूडेंट कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मामला प्रकाश में आने के बाद कॉलेज में हड़कंप की स्थिति बन गई। मृतक का नाम शुभेंदु शुभम है। हॉस्टल के आधा दर्जन मेडिकल स्टूडेंट कोरोना पॉजिटिव आये हैं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. हीरा लाल महतो ने बताया कि उक्त एमबीबीएस छात्र की मौत बेगूसराय स्थित घर पर हो गई। छात्र बीते रविवार को जांच में संक्रमित पाया गया था, इसके बाद अस्पताल में भर्ती होकर उपचार न करा वह घर बेगूसराय चलाया गया जहां घर पर उसकी मौत हो गयी है।
एमबीबीएस फाइनल ईयर का छात्र था शुभम
शुभेंदु शुभम भगवानपुर प्रखंड के दहिया गांव के रहने वाले थे। पटना एनएमसीएच में मेडिकल फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहे थे। बताया जाता है कि शुभेंदु कोरोना वैक्सीन का पहला डोज भी एनएमसीएच में ले चुके थे। सर्दी-खांसी होने पर उन्होंने एनएमसीएच में ही 24 फरवरी को आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल दिया था। शुक्रवार को शुभेंदु शुभम पटना से अपने घर दहिया आए थे, तब उन्हें पता चला कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं। अचानक उनकी तबीयत भी बिगडऩे लगी।
बेगूसराय के निजी नर्सिंग होम में मौत
तबीयत खराब होने पर शुभेंदु बेगूसराय शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शुभेंदु की मौत से उनके घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस मामले में बेगूसराय के सिविल सर्जन विनय कुमार झा ने बताया कि शुभेंदु पटना में एनएमसीएच में फाइनल ईयर के छात्र थे, जो अपने घर आए थे। उनकी तबीयत बिगड़ी और उसे पता चला कि कोरोना पॉजिटिव है तो वो शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई ।
कॉन्टैक्ट लिस्ट को खंगाल रहा प्रशासन
शुभेंदु की मौत की जानकारी निजी अस्पताल की तरफ से स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी गई थी। इसको लेकर सिविल सर्जन ने अस्पताल प्रबंधन से शोकॉज किया है। दूसरी ओर छात्र की मौत के बाद कोरोना गाइडलाइन के तहत उसके कॉन्टैक्ट लिस्ट को भी खंगाला जा रहा है। उनके 11 परिजनों की कोरोना जांच की गई। पटना से लौटने के बाद शुभेंदु अपने ननिहाल लखीसराय भी गए थे। वहां भी उनके परिजनों की जांच कराने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही जिस निजी अस्पताल में शुभेंदु की मौत हुई है, उस अस्पताल के सभी स्टाफ का कोरोना जांच कराया गया।
घर का इकलौता संतान था शुभेंदु
डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि मेडिकल छात्र की मौत मामले में प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई की जा रही है। शुभेंदु की मौत से कई सवाल भी उठ रहे हैं। शुभेंदु कोरोना वैक्सीन का फस्र्ट डोज ले चुके थे। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि वैक्सीन के पहले डोज लेने के 14 दिन बाद ही असर शुरू होता है। इस बीच कोरोना गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है। मृतक छात्र घर का इकलौता संतान था, मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शुभेंदु की मां भी स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

लखनपुर में स्टेशनरी दान अभियान से बच्चों की शिक्षा को नई उड़ान

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 9 अगस्त 2026। लखनपुर में जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उनकी पढ़ाई को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मिशन एजुकेशन द्वारा संचालित स्टेशनरी दान अभियान को व्यापक समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में पर्यटन...