Google Analytics Meta Pixel कोरोना से अनाथ हुए बच्चों का खर्च उठाएगी इस राज्य की सरकार - Ekhabri.com

कोरोना से अनाथ हुए बच्चों का खर्च उठाएगी इस राज्य की सरकार

दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी: बिना कार्ड मिलेगा राशन, अनाथ बच्चों की शिक्षा मुफ्त, मुआवजा भी देगी सरकार

नई दिल्ली। कोरोना के कहर के बीच दिल्लीवासियों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बडी राहतें दी हैं। उन्होंने चार बडी घोषणाएं की है, जिससे लोगों को बडी राहत मिलेगी। केजरीवाल ने कोविड पीड़ितों के लिए बड़े एलान किए हैं। उन्होंने कहा है कि दिल्ली में जिन्हें जरूरत है लेकिन उनके पास कार्ड नहीं है तो भी उन लोगों को राशन मिलेगा। हर जरूरतमंद को महीने में 10 किलो राशन मिलेगा। वहीं ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता दोनों की मृत्यु कोरोना के चलते हो गई है उनकी शिक्षा दिल्ली सरकार कराएगी। वहीं जिनके घर में कमाने वाला एकमात्र शख्स कोरोना के चलते नहीं रहा उन्हें भी पेंशन दी जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि कोरोना की इस महामारी के दौरान आम आदमी को चारों तरफ से मार पड़ रही है। कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगा और लॉकडाउन की वजह से रोजगार ठप पड़े। कई लोग ऐसे हैं जिनके घर में खाने पीने की दिक्कत होती है। केजरीवाल ने कहा कि कई बच्चे ऐसे हैं जिन्हें मैं जानता हूं कोरोना में उनके मां-बाप चले गए। कई बुजुर्ग ऐसे हैं जिनके कमाने वाले बच्चे चले गए। बीते कुछ दिनों से हम लोग इसी पर मंथन कर रहे थे कि कैसे इस वक्त में हम ऐसे लोगों की मदद कर सकें, उनकी समस्याओं को दूर कर सकें। दिल्ली में 72 लाख लोग ऐसे हैं जिनके पास राशन कार्ड है। सरकार ऐसे लोगों को पांच किलो राशन देती है। इस महीने ऐसे लोगों को फ्री राशन दिया जाएगा। इसके साथ ही केंद्र की योजना के तहत पांच किलो राशन और दिया जाएगा। इस तरह इस महीने लोग 10 किलो राशन ले सकेंगे। लेकिन दिल्ली में कई ऐसे लोग हैं जिन्हें जरूरत है और उनके पास कार्ड नहीं है उन्हें भी राशन दिया जाएगा। दो-चार दिन में यह प्रणाली लागू हो जाएगी।
– कई ऐसे लोग हैं जिनकी कोरोना से मौत हो गई है। आपकी इस क्षति को हम पूरा नहीं कर सकते लेकिन आपकी मदद जरूर कर सकते हैं। ऐसे लोगों को 50-50 लाख का मुआवजा(एक्स-ग्रेशिया अमाउंट) दिया जाएगा।
-ऐसे परिवार जिसमें कमाने वाले व्यक्ति की मौत हो गई है उन्हें 50 लाख के मुआवजे के साथ 2500 रुपये का पेंशन भी शुरू किया जाएगा। पति की मौत होने पर पत्नी को, पत्नी की मौते होने पर पति को और जिनकी शादी नहीं हुई है उनके माता-पिता को पेंशन दी जाएगी। ऐसे बच्चे जो कोरोना की वजह से अनाथ हो गए हैं। ऐसे हर बच्चे को हर बच्चे को 2500-2500 रुपये हर महीने दिया जाएगा 25 साल तक और उनकी शिक्षा भी मुफ्त करवाई जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...