रायपुर। विख्यात मुनि व विद्वान अष्टावक्र की जयंती पर सक्षम रायपुर टीम ने कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें रायपुर के दिव्यांग जनों को पुरुस्कृत किया गया।
ज्ञात हो कि अष्टावक्र ऋषि जन्म से अस्थि विकलांग होने के बावजूद कुछ वेद और अष्टवक्र गीता आदि की रचना की। वे राजा जनक के गुरु रहे और आज हजारों साल बाद भी उनकी मिसाल देकर दिव्यांगों को प्रोत्साहित किया जाता है।
यह कर्यक्रम सुंदर नगर स्थित कोपलवानी संस्था में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि कन्हैयालाल अग्रवाल, (प्रांतीय संगठन सचिव कांग्रेस)ने सम्बोधित करते हुए “सक्षम” के कार्य और प्रयासों की सराहना की। इस कार्यक्रम में दिव्यांग होकर भी अच्छा काम करने वाले, हार न मानने वाले दिव्यांगों में कविता पाठक,(बैंक ऑफ बडोदा) ,नरेंद्र साहू (टपरी कैफे,शंकर नगर, राजेश अशरानी एवम चन्द्रिका अशरानी (सोशल वेलफेयर हेल्पलाइन),संजय अग्रवाल को उनके कार्यो को प्रोत्साहित करते हुए पुरुस्कृत किया गया ।
इस अवसर पर पार्षद अमर बंसल,पार्षद मृत्युंजय दुबे,पूर्व पार्षद आरती उपाध्याय ,विनय भार्गव भी उपस्थित रहे।
सक्षम की ओर से प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला, संजीव सोनी प्रांतीय सचिव,इंदिरा जैन प्रान्त महिला प्रमुख, पदमा प्रांतीय उपाध्यक्ष संगठन सचिव रामजी रजवाड़े, महावीर जी (प्रचारक),प्रान्त महिला सदस्य सुनीता चंसोरिया ,श्यामा दिवेदी,जिला टीम से वीरेंद्र पवार , देवेन्द्र पवार,नरेन्द्र शेरके ,ब्रजेश रजवाड़े एवं अंजली देशमुख उपस्थित रहे।
जिला रायपुर सक्षम टीम की सचिव संगीता चौबे ने कार्यक्रम का संचालन किया और जिला अध्यक्ष दिलीप बिसेन ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
दुर्ग जिले में पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए नंदिनी थाना प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप साव को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई है। गंभीर आरोपों के बाद लिया...
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...