Google Analytics Meta Pixel Ekhabri विशेष- विश्व प्रसिद्ध "बस्तर दशहरा" व लोक रस्मों की कड़ी, जानें कब हुई इसकी शुरुआत, क्या है लोकमान्यताएं और लोकमहत्व - Ekhabri.com

Ekhabri विशेष- विश्व प्रसिद्ध “बस्तर दशहरा” व लोक रस्मों की कड़ी, जानें कब हुई इसकी शुरुआत, क्या है लोकमान्यताएं और लोकमहत्व

रायपुर,(पूनम ऋतु सेन)। ‘बस्तर दशहरा’ और इससे संबंधित सारे रस्मों को विस्तार से जानने के लिए हम अपने पाठकों के समक्ष बस्तर दशहरा की एक सीरीज लेकर आये हैं। इस कड़ी में हम एक-एक दिन क्रमवार रस्मों और मान्यताओं को और विस्तार से जानेंगे।
आज इस सीरीज के पहले दिन आइये जानते हैं कि क्या है बस्तर दशहरा की मान्यताएं, लोककथाएं, पर्व का प्रारंभ और लोकमहत्व-

बस्तर अंचल में मनाए जाने वाले पारंपरिक त्योहारों में दशहरा सबसे बड़ा त्योहार है। यह पर्व पूरे दुनिया में अपनी अनूठी पहचान रखता है। 75 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार को देखने के लिए विश्व के कई अलग अलग हिस्सों से लोग यहां आया करते हैं।

अन्य दशहरा उत्सव से अलग है इसकी मान्यतायें

बस्तर का दशहरा भी मैसूर के दशहरे जैसा ही प्रसिद्ध है, लेकिन इस बस्तर दशहरे का संबंध रावण के अंत और राम के अयोध्या वापसी से नहीं है बल्कि यह माँ दुर्गा द्वारा महिषासुर के वध पर उत्सव के रूप में मनाया जाता है।
“श्रावण अमावस्या से लेकर आश्विन शुक्ल त्रयोदशी” तक चलने वाले 75 दिनों का यह पर्व माँ दंतेश्वरी को समर्पित है, जिसमें 13 दिवस विभिन्न रस्मों के साथ यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

आदिवासियों ने दिलाई बस्तर दशहरा को प्रसिद्धि

600 साल पुराने इस पर्व का ऐतिहासिक और पारंपरिक महत्व है जो पारंपरिक रस्मों के लिए बस्तर की प्रतिनिधि परंपरा का सूचक है। बस्तर के आदिवासीयों की अभूतपूर्व भागीदारी का प्रतिफल है कि बस्तर दशहरा की अपनी राष्ट्रीय पहचान स्थापित हुई है।

कब हुई बस्तर दशहरे की शुरुआत?

Read Also  रोटी और जिंदगी में रस्साकसी : इक निवाले की ख़ातिर जोखिम में जान

बस्तर दशहरा पर्व की शुरूआत सन् 1408 ई. में चालुक्य वंश के चौथे राजा पुरूषोत्तम देव ने की थी। अंचल की सुख समृद्धि की कामना लिए राजा पुरूषोत्तमदेव ने जगन्नाथपुरी की यात्रा अपनी प्रजा के साथ की। इस कष्ट भरे पैदल यात्रा में राजा,मुरिया, भतरा, गोंड, धाकड़़, माहरा तथा अन्य जातियों के मुखियाओं सहित एक ऐतिहासिक यात्रा के लिए रवाना हुए, जिसमें स्वयं राजा ने भी सवारियों का प्रयोग नहीं किया।


इसी बीच जनश्रुतियों के अनुसार जब राजा पुरूषोत्तमदेव अपनी प्रजा व सैन्यदल के साथ जगन्नाथपुरी पहुंचे, तब पुरी नरेश द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। दंतकथाओं में यह बताया गया है कि पुरी नरेश के स्वप्न में स्वयं भगवान जगन्नाथ आये और उन्हें बस्तर नरेश के आगमन पर ससम्मान स्वागत करने का आदेश दिया। तब पूरी नरेश ने भक्ति व मित्रता के भाव के साथ भव्य स्वागत किया और बस्तर के राजा पुरुषोत्तम देव ने पुरी के मंदिरों में एक लाख स्वर्ण मुद्राएँ, बहुमूल्य रत्न आभूषण और बेशकीमती हीरे-जवाहरात जगन्नाथ स्वामी के श्रीचरणों में अर्पित किया।
बस्तर नरेश के भक्ति भाव से प्रसन्न होकर पुरी के राजा ने सोलह चक्कों का रथ राजा को प्रदान करने का आदेश प्रमुख पुजारी को दिया। इसी रथ पर चढ़कर बस्तर नरेश और उनके वंशज दशहरा पर्व मनाते हैं। ‘लहुरी रथपति’ की उपाधि भी राजा पुरूषोत्तमदेव को इसी प्रसंग के बाद मिली।

इस सीरीज के अगले कड़ी में हम ‘पाटजात्रा’ रस्म के विषय में जानेंगे। ऐसे ही अन्य रोचक तथ्यों को जानने के लिए Ekhabri.com से जुड़े रहें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *