चीन लगातार ताइवान के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन कर रहा है। इसी कडी में उसने ताइवान की ओर दूसरे दिन 39 लड़ाकू विमान भेजे। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार ताइवान के हवाई रक्षा क्षेत्र में दो बार में 39 चीनी लडाकू विमानों ने प्रवेश किया। चीन ने इसी प्रकार शुक्रवार को भी स्व शासित द्वीप के दक्षिणी इलाके में 38 विमान भेजे थे। चीन ताइवान पर अपना दावा करता है। चीन अपने लड़ाकू विमानों के जरिए ताइवान को डराने का प्रयास करता रहता है। ताइवान की अमेरिका से नजदीकी है । इससे चीन उस पर भड़का रहता है।
‘कम्युनिस्ट’ समर्थकों ने गृह युद्ध के बाद 1949 में विभाजन के बाद चीन पर कब्जा कर लिया था। वहीं उसके प्रतिद्वंद्वी ‘नेशनलिस्ट’ समर्थकों ने ताइवान में सरकार बनाई थी। कम्युनिस्ट पार्टी अपने शासन की 72वीं वर्षगांठ मनाई है। ताइवान के प्रधानमंत्री सु त्सेंग-चांग ने चीन द्वारा पहले दिन भेजे गए उड़ानों को लेकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने दक्षिणी ताइवान में विज्ञान पार्क के उद्घाटन समारोह में कहा कि चीन ने हमेशा क्षेत्रीय शांति को खतरे में डालने के लिए क्रूर और बर्बर कार्रवाई की है।
चीन एक साल से लगातार ताइवान के दक्षिण क्षेत्र में सैन्य विमान भेज रहा है। ताइवान की सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा कि ताइवान द्वारा उड़ानों की रिपोर्ट जारी करने के बाद शुक्रवार और शनिवार को 38 और 39 विमान एक दिन में भेजे गए सबसे अधिक विमानों की संख्या है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 20 विमानों ने शनिवार को दिन की उड़ानों में और अन्य 19 ने रात में भाग लिया। इसने उनमें से ज्यादातर की पहचान J-17 और SU-30 फाइटर जेट्स के रूप में की।
इससे पहले, चीन ने शुक्रवार को अपने राष्ट्रीय दिवस के मौके पर शक्ति प्रदर्शन करते हुए ताइवान की ओर 25 लड़ाकू विमान भेजे। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) के 18 जे-16 लड़ाकू विमान और दो एच-6 बमवर्षक विमानों ने ताइवान की तरफ उड़ान भरी। जवाब में ताइवान ने वायु गश्ती दलों को तैनात किया और अपने वायु रक्षा तंत्र के जरिए चीनी विमानों का पता लगाया। चीनी अधिकारी कई बार कह चुके हैं कि वह ताइवान पर कब्जा करके रहेंगे, फिर चाहे उन्हें इसके लिए ताकत ही क्यों ना दिखानी पड़े।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
May 2, 2026 /
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...
By User 6 /
May 4, 2026 /
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है। गर्मी के बीच...
By User 6 /
May 2, 2026 /
रायपुर : भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े मुआवजा फर्जीवाड़े की जांच एक बार फिर तेज कर दी गई है। इस बार प्रशासन ने पहले से ज्यादा सख्त रुख अपनाते हुए हर खसरा नंबर की गहन जांच के आदेश दिए हैं, चाहे...
By User 6 /
May 4, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...
By User 6 /
May 2, 2026 /
रायपुर, 01 मई 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की छात्रा कृतिका टेकाम ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में देशभर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृतिका ने लगभग 750 एकलव्य...
By User 6 /
May 1, 2026 /
CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य में होने वाली मेंस परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है. अब परीक्षा के उम्मीदवारों को तैयारी के लिए जून तक का समय मिल गया है. आयोग ने इसके लिए नई तारीखों...
By User 6 /
May 5, 2026 /
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...