Google Analytics Meta Pixel अपना-अपना झंडा लगाने दो गुटों में जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर - Ekhabri.com

अपना-अपना झंडा लगाने दो गुटों में जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर

रायपुर। कबीरधाम (कवर्धा) जिले में रविवार की दोपहर जबरदस्त हंगामा हो गया। सड़कों पर लाठी-डंडे लेकर युवक उतर आए। एक दूसरे को पीटा। पत्थरबाजी हुई। पुलिस की आंखों के सामने एक युवक को भीड़ पीटती रही। हालात इस कदर बिगड़े कि अब जिले के कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने शहर में धारा 144 लागू कर दी है। लोगों की भीड़ जमा न हो पुलिस इसका ध्यान रख रही है। लोगों को अपने घरों में रहने की हिदायत दी गई है। यह पूरा विवाद वार्ड नंबर 27 के लोहारा नाका चौक इलाके में झंडा लगाने को लेकर शुरू हुआ । रविवार की दोपहर कुछ युवकों ने अपना झंडा चौराहे पर लगा दिया। इसी बात को लेकर दो गुटों के युवक आपस में भिड़ गए। मारपीट में 8 लोग घायल हुए हैं। इनका इलाज कवर्धा के अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस जवानों की मौजूदगी में भीड़ ने दुर्गेश नाम के एक युवक को घेर लिया और उसपर जानलेवा हमला कर दिया। आसपास मौजूद भीड़ ने इस घटना को मोबाइल में कैद कर लिया। जिला पुलिस बल के लगभग 500 जवानों की तैनाती वार्ड नंबर 27 इलाके में की गई।
दिनभर होता रहा उपद्रव एक भी एफआईआर नहीं
कवर्धा से राजनांदगांव को जोड़ने वाली सड़क पर सिग्नल चौक, लोहारा नाका चौक इलाके में रविवार को दिनभर हंगामा होता रहा। थाने के बाहर भी युवकों ने जमकर हंगामा किया। कुछ ने आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझकर इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी एक व्यक्ति पर पुलिस ने अब तकएफआईआर दर्ज नहीं की। मीडिया से बात करने से पुलिस के अफसर बच रहे हैं।
कलेक्टर बोले करेंगे कार्रवाई
दिनभर हुए हंगामे के बाद कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह इस मामले की जानकारी ले रहे हैं और दोषियों पर कार्रवाई भी की जाएगी। पत्रकारों ने पूछा कि पिछली दफा भी इस तरह तनाव के हालात सड़कों पर देखने को मिले थे कलेक्टर ने कहा कि पिछली बार भी दो गुटों में झगड़ा हुआ था, जिसे लेकर समझौता किया गया था। समझौते का उल्लंघन किया गया है। जांच कर रहे हैं। पुलिस ने किसी पर कोई लाठीचार्ज नहीं किया है। धारा 144 लगाकर हम हालत को काबू कर रहे हैं। हमारी पहली प्राथमिकता यही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...