बेमेतरा। कलेक्टोरेट का घेराव करने किसान नेता योगेश तिवारी के नेतृत्व में क्षेत्र के सैकड़ों किसान पहुंचे। साथ में अनेको ट्रैक्टरों का काफिला में किसानों ने जमकर नारे लगाये। घेराव के बाद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा । घेराव प्रदर्शन में योगेश तिवारी ने कहा कि बेमेतरा जिÞला मेरा कर्म भूमि है, बेमेतरा जिला के कृषक धान बेचने के लिए परेशान हैं। उन्हें कई प्रकार से परेशान किया जा रहा है। अधिकांश सोसायटीओं में कट्टा की कमी, परिवहन न होने का कारण बता कर किसानों से धान खरीदी बंद किया जा चुका है। जबकि बेमेतरा जिला के तीनों विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशियों की जीत हुई है। कांग्रेस के नेता चुपी साधे हुये ऐसे में किसानों का परेशान होना स्वाभाविक है। बेमेतरा जिला के किसान कृषक नेता योगेश तिवारी के नेतृत्व में अपनें टैक्टर में धान लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे। कलेक्टर उसी समय बाहर निकल रहे थे। जहां कृषकों नें उनका घेराव करते हुए धान खरीदी में आ रही समस्याओं को शीघ्र दूर करने की मांग की।
15 दिन में समस्या को दूर करें, नहीं तो हर गांव से किसान पहुंचेगा कलेक्ट्रेट: योगेश तिवारी
कृषक नेता योगेश तिवारी नें प्रसाशन को चेतावनी देते हुए कहा कि 15 दिन में धान खरीदी में आ रही समस्या को दूर करें, अन्यथा बेमेतरा जिला के हर गांव से कृषक ट्रैक्टर में धान भर कर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे, स्थिति को विस्फोटक न होनें दें, सोसायटी में प्रदर्शन कर तालेबंदी की जायेगी और जरुरत पड़ने पर चक्काजाम किया जायेगा। धान खरीदी केन्द्रों में शीघ्र ही बारदाना की व्यवस्था किया जाए, बंद हुए खरीदी केंद्रों में पुन: खरीदी शीघ्र ही शुरू किया जाए, समिति प्रबंधकों की तानाशाही एवं भाई भतीजावाद को खत्म किया जाए, धान खरीदी के समय सीमा फरवरी तक बढ़ाई जाय, इन सभी मांगो को शीघ्र पूरा किया जाय। साथ ही श्री तिवारी ने कहा कि अपने आप को कृषकों का हितैषी बताने वाले लोग आज किसानों के साथ छत्तीसगढ़ में छल कर रहे हैं। बेमेतरा जिला के सभी धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था का माहौल है। प्रशासन इस पर अपना ध्यान केंद्रित करें एवं बेमेतरा जिला के सभी कृषकों के धान की खरीदी करने के लिए समय सीमा को फरवरी अंत तक का बढ़ाया जाए। सभी मांगों को जिलाधीश ने गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र ही सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए योगेश तिवारी के साथ आए हुए कृषकों को आश्वासन दिया है।
भारी संख्या में कृषकगण ट्रैक्टर में धान लेकर पहुंचे
भारी संख्या में कृषकगण ट्रैक्टर में धान लेकर बेमेतरा कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त कर रहे थे। प्रदर्शन में जीवन गायकवाड़, डां संजय यदु, हरिश्चंद्र धृतलहरें, मनोज यदु, देवकुमार यादव, हरिश साहू , गंगा प्रसाद साहू, अनिल वर्मा, गिरीश गबेल, विक्रम पटेल, विनोंद वर्मा, माखन निषाद, सुरत वर्मा, बैजल वर्मा, मनोज दूबे, सुभाष यदू, दयाली सेन, गिरधारी कोठारी, मनोज पटेल, अजय मिश्रा, पियुष शर्मा, धारेन्द वर्मा, देवकुमार यादव, संतोष बजांरे, राजेश मारकन्डे, गोलू साहू, गंगा प्रसाद साहू, दयाराम साहू, संतराम साहू, तिलक साहू, संतोष साहू, हरीश साहू, गोलू साहू, गंगा प्रसाद साहू, जयराम साहू के साथ भारी संख्या में कृषकगण अपने अपने क्षेत्रों से बेमेतरा कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...