रायपुर। बलौदाबाजार से ले जाकर एक युवती को सूरत में ले जाकर बेचने का मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि युवक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद उसका गैंगरेप भी करवाया और बाद में उसे बेच दिया। पुलिस ने मानव तस्करी के इस बड़े गिरोह का भंडाफोड कर एक महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, 6 मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं।भाटापारा थाने में लड़की की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। परिजन ने बताया था कि उनकी लड़की गुजरात में है और फोन के जरिए बात हो रही है। इस पर पुलिस की एक टीम गुजरात के वड़ोदरा भेजी गई। वहां से पुलिस टीम ने लड़की को बरामद कर लिया। उससे पूछताछ के आधार पर मध्य प्रदेश के बालाघाट निवासी एक अन्य लड़की को भी पोरबंदर से रेस्क्यू कराया गया। युवती ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले राम सागर पारा, भाटापारा निवासी दीपक उर्फ गोलू यदू से उसका प्रेम संबंध था। दीपक के घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे, तो युवती उसके साथ बिलासपुर चली गई। वहां आमगांव, गोंदिया, महाराष्ट्र निवासी पिंटा मराठी उर्फ बंटी व एक अन्य युवक मिले। उन्होंने एक लड़की के साथ मिलकर खाने में नशीला पदार्थ खिला दिया।
आमगांव में किया गैंगरेप, बालाघाट की युवती भी थी बंधक
बेहोश होने पर आरोपी उसे अपने साथ आमगांव ले गए। वहां अशोक पाटले के किराये के मकान में रखकर उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद बंटी, उसका भाई और दोस्त युवती से दुष्कर्म करते रहे। वहीं पर आरोपियों ने बालाघाट की युवती को भी बंधक बना रखा था। तीन दिन बाद अशोक पाटले व चंद्रपुर निवासी बसंती लिलहरे, नागपुर निवासी पप्पु उर्फ उमेश चुरे, रमेश टाकलिकर दोनों लड़कियों को नागपुर ले गए।
नगापुर में सौदा नहीं हुआ तो सूरत में बेचा
नागपुर में जब युवतियों का सौदा नहीं हो पाया तो गुजरात के सूरत में आरोपी संजू के पास ले गए। वहां आरोपियों ने युवतियों के फर्जी आधार कार्ड बनवाए और फिर भाटापारा की युवती को डेढ़ लाख रुपए में विजय गुजराती को बेच दिया। इसका पता चलते ही युवती वहां से भागकर वड़ोदरा आ गई और अभिषेक शाह से शादी कर रहने लगी। वहीं आरोपियों ने बालाघाट की युवती को पोरबंदर में बेच दिया।
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने 10 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की है। इनमें से चंद्रपुर महाराष्ट्र निवासी बसंती पति छोटेलाल लिलहरे, आमगांव, गोंदिया महाराष्ट्र निवासी अशोक पाटले, हुडकेश्वर, नागपुर निवासी उमेश चुरे उर्फ पप्पू और शांति नगर, नागपुर निवासी रमेश टाकलिकर गिरफ्तार हुए हैं। जबकि दीपक उर्फ गोलू यदू, पिंटा उर्फ बंटी, पिंटा का भाई और उसका दोस्त और संजू गुजराती उर्फ राजू फरार हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...