Google Analytics Meta Pixel खंरौदा की उचित मूल्य दुकान निलंबित : बीपीएल हितग्राहियों से नि:शुल्क चावल देने की बजाए ली जा रही थी राशि - Ekhabri.com

खंरौदा की उचित मूल्य दुकान निलंबित : बीपीएल हितग्राहियों से नि:शुल्क चावल देने की बजाए ली जा रही थी राशि

रायपुर। कोरिया जिले के विकासखण्ड़ खड़गवां अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान खंधौरा के संचालनकर्ता एजेंसी (ग्राम पंचायत खंधौरा) द्वारा बी.पी.एल. हितग्राहियों से आबंटित नि:शुल्क चावल की राशि लिए जाने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि एजेंसी द्वारा माह अगस्त एवं सितम्बर 2021 में आबंटित नि:शुल्क चावल के लिए गरीबी रेखा के नीचे वाले हितग्राहियों से राशि लिए जा रहे थे, इसके अलावा ग्रामीणों ने एजेंसी के संचालक द्वारा 55 रुपए प्रति लीटर में केरोसीन विक्रय करने की शिकायत की थी। इस संबंध में कोरिया जिले सहायक खाद्य अधिकारी द्वारा जांच में शिकायत सही पायी गई, जिसके बाद एजेंसी ग्राम पंचायत खंधौरा के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई है।
इसलिए की गई कार्रवाई
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शासकीय उचित मूल्य दुकान खंधौरा के भौतिक सत्यापन में माह अक्टूबर 2021 के लिये भंडारित खाद्यान्न पाया गया जबकि माह सितम्बर 2021 के आॅनलाईन घोषणा पत्र के आधार पर पूर्व माह के केवल 70 किलो चावल को छोड़कर बचत का खाद्यान्न निरंक पाया गया। मौका जांच में स्टॉक एवं मूल्य सूची नहीं होना पाया गया। स्टॉक एवं वितरण पंजी अवलोकन हेतु ग्राम पंचायत एवं विक्रेता के द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया। उपरोक्त अनियमितताओं के कारण तत्कालिक रूप से संचालन प्रभारी ग्राम पंचायत खंधौरा को निलंबित कर दिया गया। अब इस उचित मूल्य के दुकान को मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह सकरिया से संलग्न किये जाने हेतु प्रतिवेदित किया गया है। साथ ही माह सितम्बर के आॅनलाईन घोषणा पत्र के अनुसार बचत खाद्यान्न की वसूली आर्थिक लागत मूल्य के आधार पर कुल छ: लाख बारह हजार एक सौ नवासी रुपए तेईस पैसे संचालनकर्ता एजेंसी ग्राम पंचायत खंधौरा एवं विक्रेता रामऔतार सिंह से किये जाने हेतु प्रतिवेदित किया गया है।
जांच प्रतिवेदन में संचालनकर्ता एजेंसी ग्राम पंचायत खंधौरा एवं विक्रेता रामऔतार सिंह के द्वारा छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 की कंडिका 5(14),11(5)(11),13(2),14(2) एवं 15 का उल्लंघन किया जाना पाया गया है जो कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3, 7 के तहत दण्डनीय अपराध है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...