जिंदा आदमी को बताना पड़ रहा है कि मै मरा नहीं हूं…गलत खबर ने परेशानी में डाला
कोरोना का यह संक्रमण काल लोगों को और न जाने क्या-क्या दिखा जायेगा। नौबत यहां तक पहुंच चुकी है कि एक जिंदा आदमी को बताना पड़ रहा है कि मै पूरी तरह से स्वस्थ हूं। दरअसल यह वाकया आज राजधानी में हुआ जब सुंदरनगर वार्ड के लोकप्रिय पार्षद मृत्युंजय दुबे की कोरोना से मौत होने की झूठी खबर सोशल मीडिया में वायरल हो गई। एक दूसरे की देखादेखी और भी लोगों ने इस खबर को आगे बढ़ा दिया लेकिन आश्चर्य की बात यह कि किसी ने इसकी वास्तविकता को जानने की कोशिश भी नहीं की। खबरों की दौड़ में आगे बढऩे की यह एक तुच्छ मानसिकता है। इसलिए नहीं कि यह घटना मृत्युंजय के साथ घटी है,किसी के साथ भी न हो। लेकिन लोगों को भरोसा ही नहीं हो रहा था कि ऐसा हो सकता है,लोग एक दूसरे से पड़ताल करने लगे तो कुछ मीडिया हाउस के उनके मित्रों से पुख्ता करते रहे तो कुछ ने घर में परिजनों को फोन लगा डाला। देखते ही देखते सुंदरनगर किरण मेडिकल स्टोर्स के पास हुजूम उमड़ गया। स्वंय यहां पर मौजूद दुबे को यह बताना पड़ रहा था कि वे पूरी तरह स्वस्थ है। इस बीच लगातार उनका मोबाइल व घर का टेलीफोन घनघना रहा था। दरअसल एक अपने परिचित परिवार के सदस्य की मौत की खबर उन्होने सोशल मीडिया में डाला था,जिसे किसी खबरची ने गलत ढंग से परोस दिया,शायद उनकी भी मंशा नहीं रही होगी टीआरपी बढ़ाने की। लेकिन इस गलत व भ्रामक खबर ने लोगों को परेशान कर डाला। सवाल मृत्युंजय दुबे जैसे शख्सियत से जुड़ा हुआ था,इसलिए कुछ लोग चिंता में तो कुछ लोग भयवश खबर की वास्तविकता टटोलते रहे। आखिर में मृत्युंजय दुबे ने वायस मैसेज के साथ सोशल मीडिया में अपनी ओर से संदेश डाला कि मै पूरी तरह स्वस्थ हूं,गलत खबर जारी हो गया है। आप सभी की शुभमकामनाओं व स्नेह के लिए आभार जताते हुए वे काफी भावुक हो गए। इसलिए जरूरी है कि जितनी तेजी से कोरोना का संक्रमण फैल रहा है उससे कहीं अधिक जरूरत है नियमों का पालन करने व करवाने का है। कोई भी गलत खबर प्रसारित या प्रचारित कर किसी व्यक्ति,परिवार या समाज को परेशानी में न डालें। बहरहाल मृत्युंजय दुबे पूरी तरह स्वस्थ व सकुशल हैं।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1170814713297205&id=100011060616251
(बृजेश चौबे जी के वाल से)
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By Reporter 5 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...