- एम्स रायपुर में आईसीयू बेड्स की संख्या 54 से बढ़ाकर 200 करने की बतायी आवश्यकता
- कोरोना उपचार के लिए चिकित्सा सामाग्रियों के आपूर्ति शीघ्र करने का आग्रह
- केन्द्र सरकार से मिली तकनीकी सहायता एवं दिशा-निर्देश हेतु दिया धन्यवाद
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को पत्र लिखकर राज्य में कोविड हास्पिटल और कोविड सेंटर के संचालन के लिए 736.74 करोड़ रूपए की राशि उपलब्ध कराने, कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए आवश्यक सामानों की त्वरित आपूर्ति तथा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में उपलब्ध 54 आईसीयू बेड्स को बढ़ाकर 200 बेड्स करने का आग्रह किया है। श्री बघेल ने केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को लिखे पत्र में प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति की जानकारी देते हुए कोविड महामारी के समय में केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही तकनीकी सहायता एवं दिशा-निर्देश हेतु सह्दय धन्यवाद दिया है।
पूरे राज्य में 29 डेडिकेटेड हॉस्पिटल एवं 221 कोविड केयर सेंटर की स्थापना
मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड की रोकथाम हेतु पहल करते हुए पूरे राज्य में 29 डेडिकेटेड हॉस्पिटल एवं 221 कोविड केयर सेंटर की स्थापना की गई है। वर्तमान में राज्य द्वारा इन संस्थाओं में मरीजों के इलाज हेतु 29 हजार 111 अस्पताल बेड विकसित किए गए हैं। जिसमें 406 आईसीयू एवं 370 एच.डी.यू. बेड्स शामिल हैं। इन सभी कोविड हॉस्पिटल एवं कोविड केयर सेंटर के संचालन हेतु स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के संदर्भित पत्र द्वारा 821.93 करोड़ रूपए की मांग की गई थी परन्तु अभी तक केवल 85.19 करोड़ रूपए की राशि ही प्राप्त हुई है। कृपया कोविड हेतु शेष राशि यथाशीघ्र प्रदान करें ताकि समय रहते सभी आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जा सके।
एम्स निभा रहा महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका
बघेल ने पत्र में लिखा है कि अखिल भारतीय संस्थान, रायपुर कोविड मरीजों के उपचार हेतु महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका निभा रहा है। वर्तमान परिदृश्य में जहां कोविड के नाजुक मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। एम्स रायपुर में उपलब्ध 54 आईसीयू बेड्स को बढ़ाकर 200 बेड्स किए जाने की नितांत आवश्यकता है। राज्य द्वारा पूर्व में विभिन्न सामग्रियों की मांग की गई थी जिसके विरूद्ध अत्यंत कम मात्रा में सामग्री प्राप्त हुई। वर्तमान परिस्थिति में राज्य में विभिन्न चिकित्सा सामग्रियों की आवश्यकता संलग्न कर प्रेषित है जिसे राज्य को शीघ्रातिशीघ्र प्रदाय करने का कष्ट करें। बघेल ने उम्मीद जतायी है कि छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु केन्द्र सरकार व राज्य शासन के सम्मिलित प्रयास से इस महामारी पर जल्द से जल्द नियंत्रण किया जा सकेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सेन समाज को सामाजिक समरसता और सनातन परंपराओं का मजबूत आधार बताया। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं...
By User 6 /
August 9, 2026 /
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...