रायपुर, 14 मई 2026।छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर उठ रही आशंकाओं के बीच सरकार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि प्रदेश में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और आम जनता को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
खाद्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार राज्य के ऑयल डिपो में नियमित रूप से पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति की जा रही है। वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
प्रदेश में वर्तमान में कुल 2516 पेट्रोल-डीजल पंप संचालित हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार राज्य में पेट्रोल का 45,474 किलोलीटर और डीजल का 84,654 किलोलीटर स्टॉक मौजूद है। वहीं दैनिक खपत की बात करें तो पेट्रोल की औसत आवश्यकता 3,635 किलोलीटर और डीजल की 5,873 किलोलीटर है। गुरुवार को विभिन्न ऑयल डिपो में 6,551 किलोलीटर पेट्रोल और 4,760 किलोलीटर डीजल की आपूर्ति प्राप्त हुई है।
रायपुर शहर में कुल 326 पेट्रोल पंपों में से 35 पंप अस्थायी रूप से ड्राई आउट हैं, जबकि बिलासपुर में 156 में से 13 पंपों पर यही स्थिति बनी हुई है। इन पंपों पर ऑयल कंपनियों द्वारा तेजी से ईंधन पहुंचाया जा रहा है और जल्द ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।
पिछले दो दिनों में कुछ पेट्रोल पंपों के ड्राई आउट होने के कारण अफवाहों का माहौल बना, जिससे लोगों में घबराहट देखी गई और ईंधन की मांग अचानक बढ़ गई। इस वजह से कुछ स्थानों पर कृत्रिम अभाव जैसी स्थिति उत्पन्न हुई।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक बाइंग या अनावश्यक भंडारण से बचें। शासन और ऑयल कंपनियां मिलकर लगातार स्थिति की निगरानी कर रही हैं, ताकि सभी स्थानों पर ईंधन की सुचारु आपूर्ति बनी रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...