रायपुर। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा वे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्म दिवस को कोरोना काल के लिए यादगार के रूप में मनाना चाहते हैं। उनके द्वारा इस काल में जो भी जागरूकता एवं आम लोगों को राहत देने योजनाएं लागू की हैं, उसे सुबह से शाम तक जनता के बीच जन्म दिवस के रूप में जीवन्त रखना चाहते हैं। विकास उपाध्याय इसकी तैयारी को लेकर लगातार अपने कार्यकर्ताओं से चर्चा कर एक-एक कार्यक्रम की जिम्मेदारी पिछले कई दिनों से तय कर सुबह 6 बजे से लेकर शाम तक चलने वाले तय सीमा में व्यवस्थित करने लगातार लगे हुए हैं। इस क्रम में सबसे पहले सुबह 6 बजे से 8 बजे तक 200 लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दीनदयाल आॅडिटोरियम में प्रशिक्षित ट्रेनरों के माध्यम से योगाभ्यास करायेंगे। जिसमें हर वर्ग के महिला, पुरूष एवं बच्चे सम्मिलित होंगे।
योगा कार्यक्रम के पश्चात ऐतिहासिक हनुमान मंदिर गुढ़ियारी में 21 पण्डितों की उपस्थिति में 11 हवन कुण्ड में लगातार सुबह 11 बजे से लेकर 2 बजे तक पूजा-पाठ का आयोजन होगा। विकास उपाध्याय ने कहा वे इस पूजा-पाठ के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दीघार्यु एवं उनके स्वस्थ रहने की कामना को लेकर उपवास भी करेंगे। साथ ही छग प्रदेश में इस पूजा-पाठ के माध्यम से खुशहाली आये की कामना करेंगे। इसी बीच 12 बजे वे अपने साथियों के साथ कोटा स्थित वृद्धाश्रम में जाकर आश्रम में पंजीकृत सभी बुजुर्गों को कपड़ा वितरण करेंगे, जिसमें पुरुषों के लिए पैजामा-कुर्ता एवं महिलाओं को साड़ी दी जाएगी। साथ ही इनके भोजन की व्यवस्था का इंतजाम भी विकास उपाध्याय द्वारा किया गया है।
रामनगर एवं हीरापुर में बांटेंगे पीपीई किट
विकास उपाध्याय इसके पश्चात दोपहर 3 बजे शासकीय अस्पताल गुढ़ियारी, रामनगर एवं हीरापुर में जाकर कोरोना काल में लगातार आम लोगों के लिए अपना जान जोखिम में डाल कार्य कर रहे सभी कर्मचारियों को इस संक्रमण से लड़ते बचाव हेतु उपयोग आने वाली पीपीई किट का वितरण कर उनका हौसला हफजायी करेंगे।
कंटेनमेंट जोन में बांटेंगे मुफ्त में राशन सामाग्री
संसदीय सचिव विकास उपाध्याय मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर कोरोना से प्रभावित कंटेनमेंट जोन में अपने साथियों के साथ उपस्थित होकर मुफ्त में राशन सामाग्री का वितरण करेंगे। इसके लिए उनके द्वारा सैंकड़ों की तादात में राशन के पैकेट पूर्व से बना लिए गए हैं और शाम के समय विकास उपाध्याय ऐसे 5 डिजिटल गाड़ियों का रायपुर शहर में शुभारंभ करेंगे, जो कोरोना के बचाव से संबंधित आॅडियो एवं विडियो से सुसज्जित रहेगा और पूरे शहर के अलग-अलग दिशाओं में इसे भेज जागरूकता लाने लगातार 7 दिन तक चलाया जायेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
July 30, 2026 /
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...
By User 6 /
July 30, 2026 /
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...
By User 6 /
July 30, 2026 /
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...