Google Analytics Meta Pixel ‘अभिव्यक्ति ’में गुड टच बैड टच,घरेलू हिंसा, टोनही प्रथा के कानून बताए - Ekhabri.com

‘अभिव्यक्ति ’में गुड टच बैड टच,घरेलू हिंसा, टोनही प्रथा के कानून बताए

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप महिलाओं की सुरक्षा एवं कानून में उन्हें प्रदत्त अधिकारों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा अभिव्यक्ति जागरूकता सप्ताह सम्पूर्ण राज्य में 8 मार्च से संचालित किया गया । अभिव्यक्ति कार्यक्रम की शुरूआत से पहले इसकी संचालन प्रकिया के संबंध में प्रत्येक जिले में गठित टीम के पुलिस अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय में विशेष प्रशिक्षण दिया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम की उपयोग के लिए महिलाओं एवं बच्चों को कानून में प्रदत्त अधिकारों सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में पुलिस मुख्यालय द्वारा छपाये गये प्रचार-प्रसार सामग्री तथा छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, टोनही प्रथा, गुड टच बैड टच, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न विषय पर 6 लघु फिल्मों की सॉफ्ट कॉपी जिलों को उपलब्ध कराया गया। प्रत्येक दिवस अलग-अलग स्थानों एवं विषयों के आधार पर जिलों में गठित टीमों द्वारा शहरी/ग्रामीण क्षेत्र, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, मॉल, स्कूल, कालेज, बाजार, मेला-मड़ई एवं अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाकर आकर्षक बैनर, पोस्टर, पाम्पलेट एवं लघु फिल्मों के माध्यम से साईबर सुरक्षा, लैंगिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, छेड़खानी, मानव तस्करी, दहेज प्रथा, बाल विवाह, टोनही प्रथा, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना, आत्म रक्षा के गुर, कैरियर काउंसलिंग, शिक्षा सहित महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जागरूकता संदेश राज्य के कोने-कोने तक फैलाया गया है। अभियान के दौरान न केवल लोगों को एकत्रित करके जागरूक किया गया, अपितु बाईक/स्कूटर रैली, महिला क्रिकेट स्पर्धा एवं अन्य खेलकूद, कविता, नृत्य, नाटक मंचन, निबंध, रंगोली प्रतियोगिता आदि का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने में सफलता प्राप्त की गई है।
जनसमुदाय में भारी उत्साह व उमंग देखने को मिली
अभिव्यक्ति जागरूकता सप्ताह के दौरान पुलिस टीम सहित जनसमुदाय में भारी उत्साह व उमंग देखने को मिली। जिला धमतरी के ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता के लिए गई पुलिस टीम को एक महिला की गोद भराई रस्म का पता चलने पर टीम सीधे उनके घर जा पहुं ची जहां उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत किया तथा पुलिस टीम द्वारा लोगों को अभिव्यक्ति कार्यक्रम के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। इसी प्रकार जिला जांजगीर-चांपा के शिवरीनारायण में महाशिवरात्रि पर्व पर भारी संख्या में उपस्थित जन समुदाय के बीच पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा महिला सशक्तीकरण की जानकारी दी गई। जिला रायपुर के एक शासकीय स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी की सूचना पुलिस को मिलने पर टीम स्कूल में जाकर वहां उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों को जागरूक किया गया। जिला दुर्ग द्वारा अनोखा पहल करते हुए 150 महिला पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने रात्रि गश्त कर एक नई मिसाल पेश की है तथा महिला पुलिस परेड का आयोजन किया गया।
विभाग को मिले हैं बेहतर प्रतिसाद
अभिव्यक्ति जागरूकता अभियान को आमजन द्वारा सराहा गया है एवं विभाग को इससे बेहतर प्रतिसाद मिले हैं, जिससे पुलिस की छवि में गुणात्मक वृद्धि हुई है। अभिव्यक्ति अभियान की सफलता के दृष्टिगत इसे सामुदायिक पुलिसिंग का हिस्सा बनाते हुए सतत् रूप से चलाये जाने के निर्देश समस्त पुलिस अधीक्षकों को पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी द्वारा दिया गया है। साथ ही पुलिस मुख्यालय स्तर पर अभिव्यक्ति सेल का गठन किया जाकर एक व्हाट्सएप नंबर 94791-62318 जारी किया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी महिला अथवा युवती अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...