बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया है. इसके बाद से सभी पूरी तरह से सदमे में और हर किसी के लिए इस खबर पर यकीन करना बेहद मुश्किल है. ऐसे में अब बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने 18 महीने पहले सुशांत सिंह राजपूत संग अपने चैट के स्क्रीनशॉट को इंस्टाग्राम पर साझा किया है. अर्जुन और सुशांत की इस बातचीत का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
दोनों की बीच ये बातें 13 दिसंबर, 2018 को हुई थीं. चैट की शुरुआत में अर्जुन उनसे कहते हैं, “तुम्हें मेरी तरफ से एक बड़ा सा हग.” इसके जवाब में सुशांत उनसे कहते हैं, “आई लव यू ब्रदर, मुझे पता है तुम समझते हो.” अर्जुन को इस चैट में सुशांत को उनकी फिल्म ‘केदारनाथ’ के लिए बधाई देते भी देखा जा सकता है और सुशांत भी उनसे एक दिन मिलने की इच्छा जाहिर करते हैं.
इस स्क्रीनशॉट के कैप्शन में अर्जुन लिखते हैं, “18 महीने पहले.. मेरी तरफ से उन्हें आखिरी मैसेज तब भेजा गया था जब ‘केदारनाथ’ की रिलीज के बाद उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए एक पोस्ट लिखा था. जब फिल्म को लेकर लोग जश्न मना रहे थे, तब वह अपनी मां को याद कर रहे थे.”
अर्जुन ने कहा कि वह सुशांत को उतना अच्छे से नहीं जानते हैं, लेकिन यश राज फिल्म्स, इवेंट्स, स्क्रीनिंग वगैरह में उनकी मुलाकात उनसे जरूर हुई है.
वह आगे लिखते हैं, “मैं यह नहीं कह सकता कि उनके ऐसा कदम उठाने के पीछे की भावनाओं को मैं समझ सकता हूं, लेकिन मैं उसके उस दर्द को महसूस कर सकता हं, जो वह अपनी मां को खोने और खालीपन की वजह से महसूस करता था. उम्मीद करता हूं कि तुम एक बेहतर और खुशनुमा जगह पर मौजूद हो मेरे दोस्त. उम्मीद करता हूं कि तुम्हें शांति मिल गई होगी. आज जो कुछ भी हुआ उसे लेकर हम सभी दुखी हैं व हैरान हैं और हम इसे समझने का प्रयास जरूर करेंगे.”
अर्जुन आखिर में लिखते हैं, “मैं बस उम्मीद करता हूं कि जब तक यह तमाशा खत्म होता है, उस दौरान हम एक समाज के तौर पर यह महसूस करें कि तुमने जो कदम उठाया है, वह किसी एक पल या चीज से प्रेरित नहीं रहा होगा, बल्कि इसके पीछे कई सारी चीजें होंगी, जो एक इंसान को सिर्फ उसके उस पेशे से परिभाषित नहीं करेगा, जिसमें तुम थे. आराम करो मेरे भाई सुशांत. उम्मीद करता हूं कि अब तुम एक शांतिपूर्ण जगह पर होगे.”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By User 6 /
September 11, 2026 /
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...
By User 6 /
September 9, 2026 /
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...