Google Analytics Meta Pixel बेटी को पीटा तो प्रेमिका को मार डाला - Ekhabri.com

बेटी को पीटा तो प्रेमिका को मार डाला

बिलासपुर। बिलासपुर में शुक्रवार देर रात एक युवक ने अपनी प्रेमिका की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इसके बाद वो खुद थाने पहुंच गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। लाश घर में ही पड़ी है। महिला की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने बेटी को पीटा था। खास बात यह है कि उनकी शादी नहीं हुई थी। दोनों करीब दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, महमंद-लालखदान निवासी राजेंद्र निर्मलकर (40) करीब दो साल से अपनी प्रेमिका पूर्णिमा पासी (35) के साथ रह रहा था। दोनों की 5 महीने की एक बेटी भी है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात किसी बात को लेकर पूर्णिमा ने बेटी की पिटाई कर दी थी। इस पर राजेंद्र ने नाराजगी जताई और मना किया। पूर्णिमा नहीं मानी तो राजेंद्र कुल्हाड़ी उठाकर ले आया और गुस्से में उस पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। इसके चलते पूर्णिमा की मौके पर ही मौत हो गई। फिर बच्ची को शव के पास ही छोड़कर आरोपी थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है। सिपाही को मौके पर भेजा तो घर में पूर्णिमा की लाश पड़ी थी। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को गांव की मितानिन को सौंप कर मकान को सील कर दिया। अगले दिन शनिवार सुबह फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। ग्रामीणों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि राजेंद्र और पूर्णिमा के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता था।
पति के छोड़ने के बाद आरोपी के साथ रहने लगी थी पूर्णिमा
आरोपी राजेंद्र निर्मलकर ने बताया कि गांव की बस्ती में उसका परिवार रहता है। परिवार में पत्नी और दो बच्चे भी हैं। पहली बार जब कोरोना के चलते लॉकडाउन लगा तो वह गांव में ही था। इसी दौरान गांव की ही पूर्णिमा पासी से उसका प्रेम संबंध हो गया। पूर्णिमा के पति ने उसे छोड़ दिया था। इसके चलते वह पति और बच्चों से वह अलग रहती थी। इसके बाद राजेंद्र ने भी अपने परिवार को छोड़ दिया और पूर्णिमा के साथ गांव से बाहर रहने लगा था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...