Google Analytics Meta Pixel दीपक बैज ने कहा- यूपी की सरकार किसानों को कुचलती है, छत्तीसगढ़ के सीएम किसानों के साथ न्याय करते हैं - Ekhabri.com

दीपक बैज ने कहा- यूपी की सरकार किसानों को कुचलती है, छत्तीसगढ़ के सीएम किसानों के साथ न्याय करते हैं

जगदलपुर। बस्तर से कांग्रेस सांसद दीपक बैज ने केंद्रीय जनजाति विकास राज्य मंत्री रेणुका सिंह के आरोपों का पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि, रेणुका सिंह का बयान अपने साथी केंद्रीय मंत्री और उनके बेटे को बचाने वाला बयान है। उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश की सरकार किसानों को कुचलने का काम करती है और छत्तीसगढ़ के सीएम अन्नदाताओं के हित में काम करते हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों के साथ न्याय करते हैं। यूपी की सरकार संवेदनहीन है और छत्तीसगढ़ की सरकार संवेदनशील है। बैज ने कहा सिलगेर में चल रहे आंदोलन को लेकर भूपेश बघेल ने अपने आदिवासी जनप्रतिनिधियों को सिलगेर तक भेजा था। जिन्होंने आंदोलनरत आदिवासी ग्रामीणों से बातचीत की थी। और यही वजह है कि, अब सिलगेर में आंदोलन के समाधान का रास्ता निकला है। साथ ही मुआवजे की भी बात हुई थी, लेकिन वहां के आदिवासियों ने मुआवजा लेने से मना कर दिया है। यदि मुआवजा को लेकर भाजपा आरोप लगा रही है तो वे खुद सिलगेर चले जाएं और ग्रामीणों से बात कर लें। यदि ग्रामीण मुआवजा लेने को तैयार हैं तो छत्तीसगढ़ की सरकार उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा देगी। अपने मंत्रियों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ से उसकी तुलना नहीं की जा सकती।
रेणुका सिंह ने दिया था यह बयान
दरअसल, रेणुका सिंह ने गुरुवार को जगदलपुर में प्रेस वार्ता ली थी। इस दौरान उन्होंने भूपेश सरकार को जमकर घेरा था। किसानों के परिवार को मुआवजा देने वाले सवाल पर रेणुका सिंह ने कहा था कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सबसे पहले अपने प्रदेश की चिंता करनी चाहिए। छत्तीसगढ़ में भी कई जवान शहीद हुए हैं। कई किसानों ने आत्महत्या की है, उनके परिवारों को भी 50-50 लाख रुपए की सहायता राशि देनी चाहिए। सिलगेर में भी 3 ग्रामीण मारे गए हैं, उनके परिवार वालों को भी 50 लाख रुपए देकर आर्थिक सहयोग करना चाहिए। इसके अलावा रेणुका सिंह ने कहा था कि, छत्तीसगढ़ की सरकार गांधी परिवार के लिए एटीएम का काम करती है। फिलहाल छत्तीसगढ़ में कोई सरकार है ही नहीं। जो है वो दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं। एक जा रहा है तो दूसरा आ रहा है। आसाम और उत्तर प्रदेश का प्रभारी भूपेश बघेल को क्यों चुना गया है, यह भी सब जानते हैं।

Read Also  छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बने रहेंगे महेंद्र छाबड़ा, सरकार ने नियुक्ति आदेश किया था निरस्त; हाईकोर्ट ने लगाई रोक


Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

मुंबई में BOCW का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा पर मंथन

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल डेका ने दिया सफलता का मंत्र

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक खतरनाक हो गया है। विद्यार्थियों को तकनीक का सदुपयोग करते हुए इसके दुष्प्रभावों से बचना चाहिए। यह बात राज्यपाल रमेन डेका ने आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को...