दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए कोरोना टेस्टिंग में इजाफा किया जाएगा। इसके साथ ही कोरोना का उपचार कर रहे अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ये सीसीटीवी कैमरे कोरोना रोगियों के वार्ड में लगाए जाने हैं। इसके अलावा विभिन्न अस्पतालों में शवों को सही तरह से रखने की क्षमता और सुविधा में भी इजाफा किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने यह फैसला गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के उपरांत लिया है। रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बैठक में तय हुआ है कि अब दिल्ली में रोजाना 10 हजार टेस्ट होंगे, जिसको छह दिन बाद बढ़ाकर 15 हजार किया जाएगा। इससे दिल्ली में कोरोना संक्रमण की सही स्थिति का आकलन हो सकेगा।
दिल्ली में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद दिल्ली सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा, दिल्ली में सभी लैब अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करें और अपनी टेस्टिंग कैपेसिटी को भी जल्द बढ़ाएं, जिससे डिमांड पूरी हो सके। प्राइवेट लैब में अधिकतम कितने सैंपल टेस्ट के लिए भेजे जा सकते हैं, इसकी कोई सीमा नहीं है। लेकिन उनको 24-48 घंटों में नतीजे देने होंगे।
दिल्ली की विभिन्न लैबोरेटरी को सभी सैंपल लेते समय आईसीएमआर की गाइडलाइन्स का कड़ाई से पालन करना होगा। कोई भी सैंपल आईटी पीसीआर एप के बिना नहीं लिया जाएगा। दिल्ली में कोरोना सैंपल की जांच करने के लिए कुल 42 लैब हैं, जिसमें से 18 सरकारी और 24 प्राइवेट हैं।
गौरतलब है कि दिल्ली में अभी तक कुल 1327 लोग कोरोना वायरस से मर चुके हैं। यहां कोरोना रोगियों की कुल संख्या 41,182 हो गई है। बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 878 कोरोना रोगी स्वस्थ भी हुए हैं। अभी तक 15,823 कोरोना रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं दिल्ली में अभी भी 24,032 एक्टिव कोरोना रोगी हैं। इनमें से 20,793 रोगियों को उनके घरों पर ही रहने को कहा गया है। दिल्ली सरकार के डॉक्टर फोन के जरिए इन रोगियों के संपर्क में हैं। दिल्ली में कोरोना हॉटस्पॉट्स की संख्या 222 है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...