रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि चीन के साथ दशकों पुराने सीमा विवाद का भारत ‘‘जल्द से जल्द’’ समाधान चाहता है. साथ ही उन्होंने पूर्वी लद्दाख में जारी ‘‘संघर्ष’’ को खत्म करने के लिए चीन और भारत की सेनाओं के बीच पिछले हफ्ते हुई उच्चस्तरीय सैन्य वार्ता को ‘‘सकारात्मक’’ बताया.
गलवान घाटी और पैंगोंग सो सहित पूर्वी लद्दाख के कई इलाकों में दोनों सेनाओं के बीच जारी गतिरोध के बीच उनका बयान आया है जिससे संकेत मिलते हैं कि भारत गतिरोध से कड़ाई से निपटेगा.
देश के स्वाभिमान से समझौता नहीं
महाराष्ट्र के लोगों को ‘डिजिटल रैली’ के माध्यम से संबोधित करते हुए सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस बयान की भी कड़ी आलोचना की कि सरकार को मुद्दे को ‘‘स्पष्ट करना’’ चाहिए और देश को बताना चाहिए कि चीन के साथ सीमा पर क्या हो रहा है.
रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘छह जून को हुई वार्ता काफी सकारात्मक रही. भारत और चीन ने वर्तमान संघर्ष सहित सीमा मुद्दे को सुलझाने के लिए वार्ता जारी रखने पर सहमति जताई है. मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में है और हम किसी भी कीमत पर भारत के गौरव तथा स्वाभिमान से समझौता नहीं करेंगे.’’
विपक्ष पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि देश का नेतृत्व नरेन्द्र मोदी जैसे मजबूत व्यक्ति के हाथ में है और ‘‘हमें यह बताने का प्रयास मत कीजिए कि क्या करना है.’’
‘भारत-चीन मामले पर विपक्ष हमें न समझाए’
चीन के साथ दशकों पुराने पर सीमा विवाद पर सिंह ने कहा कि भारत इसका ‘‘समाधान जल्द से जल्द चाहता है.’’ उन्होंने कहा कि वर्तमान में जारी गतिरोध को समाप्त करने के लिए दोनों पक्षों के बीच सैन्य एवं कूटनीतिक वार्ता जारी है.
भारत और चीन के बीच 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) है.
उन्होंने कहा, ‘‘हम किसी के मान, सम्मान पर न चोट पहुंचाते हैं और न अपने मान, सम्मान और स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त कर सकते हैं. इसलिए विपक्ष को कहता हूं कि भारत-चीन मामले पर हमें ज्यादा समझाने की कोशिश मत कीजिए.’’
राहुल गांधी को दिया जवाब
गांधी के बयान पर सिंह ने कहा कि इस तरह के मुद्दे पर पूरे देश को एकजुट होना चाहिए और हमें अपने सशस्त्र बलों की क्षमता पर भरोसा है.
उन्होंने कहा, ‘‘मैं सोच भी नहीं सकता कि कोई भी नेता देश की सुरक्षा के मुद्दे पर इस तरह का बयान देगा… रक्षा मंत्री के तौर पर मुझे जो कहना है, मैं संसद में कहूंगा.’’
सिंह ने कहा, ‘‘हमें बताने का प्रयास मत कीजिए (हमारी जवाबदेही के बारे में). दोनों देशों के बीच विवाद है और पूरे देश को एकजुट खड़ा होना चाहिए.’’
पैंगोंग सो में पांच मई को हिंसक संघर्ष होने के बाद भारत और चीन की सेनाओं के बीच एक महीने से अधिक समय से गतिरोध जारी है, जो डोकलाम में 2017 में हुए सैन्य गतिरोध के बाद सबसे बड़ा गतिरोध बनता जा रहा है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...