पश्चिम बंगाल में उम्पुन चक्रवात के दौरान तैनात किये गये नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ) के कम से कम 50 कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. प्रदेश में 21 मई को भीषण चक्रवाती तूफान ने जबरदस्त असर दिखाया था, जिसमें करीब सौ लोगों की मौत हो गई.
170 कर्मियों का किया गया टेस्ट
अधिकारियों के मुताबिक चक्रवात प्रभावित पश्चिम बंगाल से ओडिशा के कटक में अपने केंद्र में लौटने के बाद 170 से अधिक कर्मियों की जांच की गई, जिसके बाद ये नतीजे सामने आए.
दरअसल पश्चिम बंगाल में तैनात कर्मियों में से एक कुछ दिन पहले संक्रमित पाया गया था जिसके बाद उसके संपर्क में आये कर्मियों का भी टेस्ट किया गया.
बंगाल की खाड़ी में उठे इस तूफान ने भारत के पूर्वी तट पर जबरदस्त असर दिखाया था. इसका सबसे ज्यादा असर पश्चिम बंगाल में ही दिखा था, जहां नॉर्थ 24 परगना में भयानक तबाही मची. देश में इस तूफान के कारण 98 लोगों की मौत हो गई.
सभी बिना लक्षण वाले मामले
एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया कि कम से कम 50 कर्मी संक्रमित पाये गये हैं, जिन्हें चक्रवात उम्पुन के दौरान तैनात किया गया था. उनमें से करीब सारे बिना लक्षण वाले हैं. ऐसे में और टेस्ट किये जा रहे है. संक्रमितों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
पश्चिम बंगाल में अभी तक 8,613 मामले कोरोना से संक्रमण के आ चुके हैं, जिनमें से 4,743 अभी भी सक्रिय हैं, जबकि 405 मरीजों की मौत हो चुकी है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...