Google Analytics Meta Pixel कहाँ-कहाँ हो रहा है इस बार रावण दहन, क्या है तैयारियां, जाने इस पोस्ट में - Ekhabri.com

कहाँ-कहाँ हो रहा है इस बार रावण दहन, क्या है तैयारियां, जाने इस पोस्ट में


रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में दशहरा की रौनक देखते ही बनती है। अश्विन शुक्ल दशमी को मनाया जाने वाला यह पर्व सत्य की विजय का प्रतीक है। प्रदेश का सबसे बड़ा रावण दहन भी यहीं इसी शहर में किया जाता है।

प्रशासन की ओर से इस बार भी तैयारी की जा रही है, वहीं रावण दहन करने वाली समितियों को भी गाइडलाइन्स जारी किए हैं। इसी के मद्देनजर समितियों ने अपने इंतज़ाम किए हैं। आइये जानते हैं कहाँ कैसी है तैयारियां-


WRS कॉलोनी

छत्तीसगढ़ का सबसे बड़े दशहरा उत्सव WRS कॉलोनी मैदान में मनाया जाता है, यहाँ हर वर्ष 101 फ़ीट औऱ इससे भी ऊंचा रावण का पुतला दहन किया जाता है, लेकिन इस बार निर्देशों को देखते हुए केवल 51 फ़ीट का पुतला बनाया जा रहा है।
इसके अलावा इस बार केवल रावण का पुतला दहन किया जाएगा। आपको बता दें कि प्रति वर्ष रावण के पुतले के साथ मेघनाद व कुम्भकर्ण के बड़े-बड़े पुतलों का दहन किया जाता रहा है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। ईस वर्ष 15 अक्टूबर की शाम स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अफसरों और रेलवे के अधिकारियों की मौजूदगी में रावण दहन होगा। आम लोग भी यहां रावण दहन देखने आ सकेंगे। इस प्रकार
WRS मैदान में मनाया जाने वाला त्यौहार अन्य वर्षों की अपेक्षा इस साल फीका हो सकता है क्योंकि इस वर्ष सांस्कृतिक समारोह भी नहीं होंगे।

पुलिस और ट्रैफिक पुलिस दोनों ने ही अपनी कमर कस ली है, WRS मैदान में जहां रावण दहन किया जाता है वहां से मुंबई हावड़ा रेल लाइन भी गुजरती है। ये कार्यक्रम स्थल के पास ही है। कई बार लोग पटरियों के पास भी जमा हो जाते हैं, इससे हादसा होने की संभावना बनी रहती है। अब पटरियों के पास बैरिकेडिंग की जा रही है। कोई भी आम आदमी पटरियों के पास न जाए, इसकी निगरानी भी की जाएगी। ट्रैफिक का जिम्मा जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें संभालेंगी।


बीरगांव रायपुर

बीरगांव के मेटल पार्क में भव्य दशहरा उत्सव मनाया जायेगा लम,  डा. ओमप्रकाश देवांगन ने यह भी बताया कि इसी शारदीय नवरात्री के पहला दिन मां दुर्गा जी की मुर्ति स्थापना एवम्  प्राण प्रतिष्ठा की गई। रावण के विशाल पुतले का दहन  करने का फैसला मंदिर समिति द्वारा लिया गया है। अब बीरगांव दशहरा उत्सव समिति के सहयोग से यह दशहरा और भी भव्य हो जायेगा, रावण दहन के पूर्व शाम 4 बजे से भगवान श्रीरामजी की लीला का मंचन उरकुरा के लीला मंडली के सदस्यों के द्वारा किया जायेगा। रावण दहन के साथ आकर्षक आतिशबाजी भी होगी लोगों के मनोरंजन हेतु  सांप – नेवले की जबरदस्त जहर उगलते फूंफकार वाली लडाई को आतिशबाजी के माध्यम से दिखाया जायेगा


अन्य स्थल

इसके अतिरिक्त रायपुर के BTI ग्राउंड, भाटागांव के रावणभांटा में भी सार्वजनिक दशहरा का कार्यक्रम होगा। इन जगहों में 25 से 30 फीट के रावण का पुतला बनाया जा रहा है। यहां भी लोगों का अच्छा हुजूम दिखाई देता है, साथ ही रावण दहन वाले मैदान में मेले का आयोजन भी किया जाता है।

Read Also  राज्य योजना आयोग द्वारा प्रदेश के समग्र विकास हेतु 9 टास्क फोर्सेस गठित

गाईडलाइन आदेश:

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *