Google Analytics Meta Pixel कवर्धा गए गृह मंत्री:बोले- भाजपा के नेता आग भड़काने के लिए वहां गए, उनके पास मुद्दा नहीं - Ekhabri.com

कवर्धा गए गृह मंत्री:बोले- भाजपा के नेता आग भड़काने के लिए वहां गए, उनके पास मुद्दा नहीं

रायपुर। कवर्धा में हिंसक झड़प के लगभग 11 दिनों के बाद प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और कवर्धा से विधायक मंत्री मोहम्मद अकबर रायपुर से रवाना हुए। गुरुवार सुबह रायपुर हैलीपैड से सरकारी हैलीकॉप्टर में मंत्रियों की जोड़ी कवर्धा के लिए निकली। मीडिया से बात करते हुए गृहमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी को लेकर अहम बयान दिया। पत्रकारों ने मंत्री से कहा कि भाजपा की तरफ से आरोप लगाया जा रहा है कि प्रदेश सरकार ने कुछ पक्षों को संरक्षण दिया, जिसकी वजह से विवाद बढ़ा? जवाब देते हुए साहू ने कहा कि भाजपा नेताओं के पास कोई काम बचा नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो काम किए हैं, उनकी वजह से प्रदेश की आम जनता को राहत पहुंची है। सरकार का विरोध करने के लिए कोई मुद्दा अब भाजपा के पास नहीं है, इसलिए इस तरह की सांप्रदायिकता की बात वह करते हैं। कवर्धा जाने में देरी के सवाल पर गृह मंत्री ने कहा कि देरी जैसी कोई बात नहीं है, भाजपा के नेता तो वहां आग भड़काने के लिए गए थे और आग भड़काने का काम उन्होंने किया। हम यहां से मॉनिटरिंग कर रहे थे। हर दिन दो से तीन बार जिला प्रशासन और पुलिस अफसरों से हमारी बातचीत हो रही थी। पूरे घटनाक्रम पर हमारी निगरानी थी सिर्फ जाने से ही व्यवस्था हो, ऐसी बात नहीं है। बिना जाए भी व्यवस्था बनाई जा सकती है।
समाज प्रमुखों से मुलाकात
कवर्धा जाकर भी गृहमंत्री और मोहम्मद अकबर ने जिला प्रशासन के अफसरों से मुलाकात की। वहां के कुछ समाज प्रमुखों से भी मुलाकात की। इस दौरान शांति व्यवस्था कायम करने को लेकर चर्चा हुई। कवर्धा में कर्फ्यू जारी है। इसमें ढील देने को लेकर रणनीति सरकार बना रही है। गुरुवार दोपहर कवर्धा से लौटने के बाद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने साफ किया कि कवर्धा में स्थिति सामान्य है। लोग प्रशासन का पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं और ईद तक कर्फ्यू को बढ़ाने का सुझाव मिला है। हम इस पर विचार करेंगे। मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि वहां पुलिस वीडियो फुटेज के माध्यम से हिंसक घटना को अंजाम देने वालों की पहचान कर रही है, उनकी गिरफ्तारियां भी हो रही हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...