Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने किसी मित्र की मदद लेकर अपने कार्यों को पूरा करेंगे, जिससे आपके मान सम्मान मे वृद्धि होगी। परिवार के साथ आज आप भविष्य की कुछ योजनाओं पर भी विचार कर सकते हैं। यदि दांपत्य जीवन में लंबे समय से कोई अवरोध चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त होगा। सामाजिक कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

वृष राशि : आज का दिन आपकी मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको अपने धन को खर्च करने से पहले संचय करने की सोचनी होगी, नहीं तो भविष्य में आप किसी बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। कामकाज के लिहाज से आज दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन यदि सरकारी नौकरी से जुड़े जातक किसी कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आपको आपके व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें आप को पहचानने की आवश्यकता होगी।

मिथुन राशि : आज का दिन आपको अपने व्यवसाय में सावधानी बरतनी होगी और यदि आज किसी प्रकार का कोई जोखिम उठाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से उठाएं, क्योंकि आपके उस धन के वापस आने की संभावना कम है। आज आप दिन का कुछ समय गरीबों की सेवा में भी व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति अवश्य मिलेगी। संतान के भविष्य से जुड़ी आज कोई सूचना आपको मिल सकती है। सामाजिक मेलजोल बढ़ाने से आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए सुख व शांति भरा रहेगा।आपके जीवन साथी जो पिछले कुछ समय से  व्यस्त चल रहे थे, आज उनके कार्य समाप्त होंगे। यदि घर परिवार में पिछले कुछ समय से कोई तनाव चल रहा था, तो आज आप उसका समाधान खोजने में भी सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे और उनसे आशीर्वाद लेकर आप अपने कार्य को पूरा करने में भी सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने अधिकारियों से शाबाशी मिल सकती है, जिसके कारण आपको पदोन्नति जैसी शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज एक समय में आप एक काम करेंगे तो स्थिति आपके पक्ष में रहेगी, लेकिन यदि आपने एक ही समय में कई काम को हाथ में पकड़ा, तो आपकी व्यग्रता बढ़ेगी, और आप जल्दबाजी के कारण किसी कार्य को खराब कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपको कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक परिणाम दिलवाने वाला रहेगा। यदि आज आप शेयर बाजार अथवा लॉटरी पर धन का निवेश करेंगे, तो वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगी, लेकिन आज आप अपने कार्य को गति प्रदान करने के लिए किसी व्यक्ति से सलाह लेने की सोच सकते हैं। यदि आपका अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को समस्या है  तो आप अपने जीवन साथी के साथ खड़े नजर आएंगे। आज व्यवसाय में भी धन लाभ होगा।

तुला राशि : आज का दिन राजनीतिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि आज उनको कोई अहम कार्य सौंपा जाएगा और जिसे वह पूरा करने में सफल रहेंगे, लेकिन आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, जिसमें आप असफल रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो  उनके साथी से कोई बहस बाजी हो सकती है। यदि आज आप किसी कार्य को करेंगे, तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि : आज के दिन आप तनावमुक्त रहेंगे। आज आप किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, लेकिन उसमें आपको अपने भाई के सलाह की आवश्यकता होगी। राजनीतिक संबंधों से आज आपको लाभ की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को आज अपने अधूरे पड़े कार्य को पूरा करना होगा अन्यथा  बाद में आपको परेशानी हो सकती है। यदि आज आप किसी से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।

Read Also  आज का राशिफल

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके पास व  दूर की यात्रा के प्रसंग प्रबल होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आज आपको रुखा व्यवहार करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आज आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों के साथ-साथ कुछ आमदनी के स्रोतों को भी खोजना होगा। सायंकाल के समय आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जो आपके मन को संतोष देगी।

मकर राशि : आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। यदि साझेदारी में किसी व्यापार को करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए उत्तम रहेगा, लेकिन आज आपको लोगों को पहचान करके उनसे जुड़ना होगा, नहीं तो वह आपके मान सम्मान को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आज आप अपने किसी पुराने घर मकान अथवा दुकान आदि को बेचने का भी प्लान बना सकते हैं। यदि आपके ऊपर कुछ पुराने कर्ज  हैं, तो आज उसे उतारने में भी सफल रहेंगे। व्यापार की कोई नई योजना आज आपको भरपूर लाभ दे सकती है।

कुंभ राशि : आज का दिन आप अपने व्यवसाय के लिए आय के नए स्रोत विकसित करेंगे और कुछ नई योजनाएं भी लागू करेंगे, जो  भविष्य में आपको भरपूर लाभ देंगी। सामाजिक सेवा से जुड़े लोग आज सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आप अपने किसी परिजन के घर सायंकाल के समय प्रस्थान कर सकते हैं, जिनके लिए आप को उपहार खरीदने जा सकते हैं। विद्यार्थियों को आज नवीन तकनीकी माध्यमों से सफलता अवश्य प्राप्त करनी होगी।

Read Also  आज का राशिफल

मीन राशि : आज का दिन आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कठिन से कठिन समस्या का समाधान खोजने में लगे रहेंगे, जो लोग रोजगार की दिशा में कार्यरत हैं, उनको आज कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे, जिनके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। विद्यार्थियों को उत्तम भविष्य के लिए जागरूक रहने की आवश्यकता है।आज आप परिवार  के लोगो के साथ घूमने जा सकते हैं। आज आपको आपका खोया हुआ धन मिल सकता है, लेकिन आज आपको किसी भी प्रकार के अनैतिक गतिविधियों से दूर रहना होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

CG Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, हरियाणा-कर्नाटक से जुड़े साइबर गैंग का बड़ा खुलासा

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...

NEET UG 2026 रद्द: पेपर लीक के आरोपों ने हिला दी परीक्षा व्यवस्था, देशभर में बड़ा फैसला

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
देश : महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला निर्णय सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इस कदम...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

भोपाल में दिखा नई सोच का संकेत…ई-रिक्शा से शपथ ग्रहण में पहुंचे नेता, संदेश बना चर्चा का विषय

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
भोपाल : राजधानी भोपाल में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब पारंपरिक वीआईपी काफिलों की जगह सादगी और जिम्मेदारी का संदेश सामने आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल कम उपयोग करने की अपील का असर अब राजनीतिक गलियारों...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...