पंजाब कांग्रेस में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। नवजोत सिंह सिद़धू पार्टी के लिए रोज नई मुसीबत खडी कर रहे हैं। अब सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया गया इस्तीफा तो वापस ले लिया है, मगर कामकाज शुरू करने के लिए पार्टी हाईकमान के समक्ष नई शर्तें रख दी है। सिद्धू ने चंडीगढ़ में एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने यह शर्त जोड़ दी कि जिस दिन राज्य का नया महाधिवक्ता नियुक्त होगा, उसी दिन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जाकर अपना कामकाज सम्भाल लेंगे।
गौर हो कि सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री का पदभार संभालते ही अमर प्रीत सिंह देओल को राज्य का महाधिवक्ता और इकबाल प्रीत सिंह सहोता को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया था। इसके के विरोध में सिद्धू ने गत 28 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया था। सिद्धू की आपत्ति थी कि देओल गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी को लेकर बरगाड़ी में विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई फायरिंग मामले में आरोपी और तत्कालीन डीजीपी सुमेद सिंह सैनी की अदालत में पैरवी कर रहे थे और उन्होंने सैनी जमानत दिलाई थी।
सिद्धू ने हाल में फिर से चन्नी सरकार पर सवाल उठाए थे, लेकिन अगले दिन उन्होंने चन्नी के साथ देहरादून पहुंच कर पार्टी के प्रदेश मामलों के पूर्व प्रभारी हरीश रावत से मुलाकात की थी। अचानक बदले घटनाक्रम में सिद्धू ने प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा वापस लेने की घोषणा कर दी है। इसके पीछे हाईकमान का दबाव बताया जा रहा है, क्योंकि सिद्धू अगर इस्तीफा वापस नहीं लेते तो हाईकमान उनका विकल्प भी तलाश रहा था। इसी की भनक लगते ही सिद्धू ने इस्तीफा तत्काल वापस लेने की घोषणा कर दी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 31, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...
By Reporter 5 /
May 31, 2026 /
RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...
By User 6 /
May 29, 2026 /
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...
By User 6 /
May 28, 2026 /
रायपुर, 28 मई 2026।छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा में करियर बनाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)...
By User 6 /
May 31, 2026 /
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...
By User 6 /
May 29, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...
By User 6 /
May 28, 2026 /
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...
By User 6 /
May 31, 2026 /
31 मई 2026 को दिखाई देने वाली पूर्णिमा को लेकर ज्योतिष और खगोल विज्ञान दोनों क्षेत्रों में चर्चा हो रही है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह पूर्णिमा कुछ राशियों के लिए भावनात्मक और पेशेवर बदलाव का संकेत दे सकती है। हालांकि...
By User 6 /
May 30, 2026 /
बिलासपुर: आयोजित सुशासन तिहार के कार्यक्रम के दौरान बड़ा विवाद सामने आया। इस आयोजन में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के बीच तीखी बहस हो गई। पंचायत स्तर पर गोड़ी क्षेत्र में आयोजित इस शिविर में...
By User 6 /
May 27, 2026 /
रायपुर : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी के मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने इस मामले में एक शातिर आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को रायपुर लाया जा रहा है और...