Google Analytics Meta Pixel गांधी जी के सपनों का नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने में सहभागिता की अपील - Ekhabri.com

गांधी जी के सपनों का नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने में सहभागिता की अपील

मुख्यमंत्री ने पाती लिखकर पंचायत एवं नगरीय निकाय के पदाधिकारियों को दी
गांधी जयंती की बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर राज्य के पंचायत एवं नगरीय निकाय के पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने राज्य के पंचायत एवं नगरीय निकाय के पदाधिकारियों को प्रेषित अपनी पाती में लिखा है कि बापू का जीवन-संघर्ष और उपलब्धियां देश और दुनिया के लिए महत्वपूर्ण थी। इसलिए बापू का जन्मदिन समूची मानवता के लिए महान पर्व है। मुख्यमंत्री ने अपनी पाती में लिखा है कि दुनिया को किसी भी तरह के उपनिवेशवाद से, साम्राज्यवाद से, सम्प्रदायवाद से, हिंसा, अन्याय, दमन और शोषण से बाहर निकालना है तो बापू के रास्ते पर चलना होगा। राज्य और प्रकृति के संसाधनों की हिफाजत और उपयोग एक ट्रस्टी की तरह करना होगा। अन्याय के खिलाफ सत्याग्रह करना होगा। आज जब हम भौतिक विकास के अंधेरे पहलुओं को रौशन करने की सोचते हैं, तो एक मात्र रास्ता नजर आता है गांधीवाद का रास्ता। हमारी सरकार ने बापू के राम राज्य की अवधारणा को जीवंत किया है। नरवा-गरूवा-घुरवा-बारी, सुराजी गांव, गौठान, खेत-खलिहान, जल-जंगल-जमीन और वनोपज का सम्मान, आदिवासियों और कमजोर तबकों का मान जैसे शब्द हमारे शासन-प्रशासन के लिए बीज-मंत्र बन गए हैं। समुदाय के हाथों में असली शक्ति देकर हम ग्राम स्वराज का सपना साकार कर रहे हैं, जिसका ताजा उदाहरण है सामुदायिक वन अधिकार पट्टे देने का राष्ट्रीय कीर्तिमान।

मुख्यमंत्री ने अपनी पाती में लिखा है कि हमें एक ऐसा छत्तीसगढ़ बनाना है, जिसमें अंतिम पक्ति का अंतिम व्यक्ति भी न्याय से वंचित न हो। हमने अपनी योजनाओं के जरिए न्याय को सही मायने में छत्तीसगढ़ की ताकत बनाने की कोशिश की है। सत्ता की बागडोर संभालते ही एक उद्योग के लिए बस्तर में अधिग्रहित आदिवासियों की जमीन लौटाने, किसानों के कर्ज माफ करने जैसे कार्यों से अपना इरादा जाहिर कर दिया था कि छत्तीसगढ़, बापू के बताए राह पर चलेगा। गोधन न्याय योजना के जरिए गोबर की खरीदी कर किसानों, ग्रामीणों एवं वंचित वर्ग के लोगों को मदद पहुंचाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने अपनी पाती में इस बात का उल्लेख किया है कि बापू ऐसा ही समाज चाहते थे। हमें हर तबके की जरूरतों का ख्याल है। हमारे पास नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने की एक स्पष्ट दृष्टि है, जिसका नाम है महात्मा गांधी, लेकिन साथियों हमारे लोकतंत्र में आपके कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी दी है- गांधी के सपनों का नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने की कोशिशों को अपने गांव-मोहल्ले और गलियों तक ले जाने की। मुख्यमंत्री ने पंचायत एवं नगरीय निकाय के पदाधिकारियों से शासकीय योजनाओं पर निगरानी रखने तथा इसका लाभ जनजन तक पहुंचाने में भागीदारी की अपील की है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *