Google Analytics Meta Pixel छग में 3177 लेक्चरर की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 510 व्याख्याता नियुक्त - Ekhabri.com

छग में 3177 लेक्चरर की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 510 व्याख्याता नियुक्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो साल से चल रही शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम आने के बाद नियुक्ति आदेश का इंतजार कर रहे युवाओं की प्रतीक्षा का अंत आ पहुंचा है। लोक शिक्षण संचालनालय ने 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं में पढ़ाने के लिए व्याख्याताओं के नियुक्ति आदेश जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले दिन गणित विषय के 510 व्याख्याताओं के नियुक्ति आदेश जारी किए गए। बताया गया, स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश पर लोक शिक्षण संचालनालय पहले चरण में 3177 व्याख्याताओं के नियुक्ति आदेश जारी करने वाला है। सोमवार को दोपहर बाद इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई। सुबह से ही लोक शिक्षण संचालनालय में नियुक्ति पत्र टाइप होने लगे। दोपहर बाद 3.30 बजे लोक शिक्षण संचालक ने पहले नियुक्ति पत्र पर अपने हस्ताक्षर किए। पहले दिन केवल गणित विषय के 510 व्याख्याताओं के नियुक्ति आदेश जारी हुए। लोक शिक्षण संचालक जितेंद्र शुक्ला ने बताया, सभी को व्यक्तिगत तौर पर नियुक्ति पत्र डाक से भेजा जा रहा है। पहले दिन गणित के व्याख्याताओं के आदेश जारी हुए हैं। बारी-बारी से सभी विषयों के आदेश जारी होंगे। नए व्याख्याताओं को एक मार्च से 31 मार्च तक संबंधित स्कूल में पदभार संभालना होगा। छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षकों के खाली पड़े 14580 पदों को भरने की प्रक्रिया मार्च 2019 में शुरू हुई थी। व्यापमं ने शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के परिणाम 30 सितम्बर 2019 और 22 नवम्बर 2019 को घोषित कर दिए थे। व्यापमं की ओर से जारी प्रावीण्य सूची के आधार पर नियुक्तियां की जानी थीं। मार्च 2020 में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन होने के बाद स्कूल बंद हो गए और नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया को टाल दिया गया।
पिछले सप्ताह जारी हुए निर्देश
स्कूल शिक्षा विभाग के अपर सचिव जनक कुमार ने शुक्रवार शाम लोक शिक्षण संचालनालय को नियुक्ति पत्र निकालने का आदेश जारी किया था। इसमें कहा गया था, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के आवश्यक पदों को भरने के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किया जाए।
छग में पहली बार नियमित शिक्षकों की भर्ती
नियुक्ति पत्र जारी होने के साथ ही छत्तीसगढ़ में पहली बार नियमित शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी। दरअसल संयुक्त मध्य प्रदेश के समय 1995 में शिक्षाकर्मी नाम से तदर्थ शिक्षकों की भर्ती होने लगी थी। पंचायती राज कानून लागू होने के बाद शिक्षक पद को डाइंग कैडर घोषित कर दिया गया। नवम्बर 2000 में छत्तीसगढ़ बन गया, लेकिन नियमित शिक्षकों की कभी भर्ती नहीं हुई।
*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

1 जुलाई से लागू नई ग्रामीण रोजगार योजना, 125 दिन गारंटी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।देशभर में 1 जुलाई 2026 से ‘विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ योजना लागू होने जा रही है, जिससे ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। यह महत्वाकांक्षी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आजीविका...

नकटी अतिक्रमण हटाने पर बेघर हुए परिवार को मिलेगा नया आशियाना, 65 परिवार के लिए प्रकिया शुरू

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

कृषि विश्वविद्यालय में डाॅ. एम.पी. ठाकुर समेत चार को भावभीनी विदाई

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में सेवानिवृत्त प्राध्यापक डाॅ. एम.पी. ठाकुर सहित चार कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित सभा कक्ष में आयोजित समारोह की अध्यक्षता कुलपति डाॅ. गिरीश चंदेल ने की।  ...

एचपीवी टीकाकरण में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का नंबर वन जिला

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे निःशुल्क एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान में छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह अभियान 28 फरवरी 2026 से...

जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 जुलाई 2026।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के तहत आज विकासखंड लखनपुर की ग्राम पंचायत परसोंडी में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को गंभीरता से...